खगड़ियाः बाढ़ के फैले पानी में डूबी नौका, 6 लोगों की मौत

Edited By Ramanjot, Updated: 05 Aug, 2020 11:59 AM

six died due to drowning in flood waters

बिहार के खगड़िया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दियारा इलाके में फैले बाढ़ के पानी में मंगलवार की शाम आंधी और बारिश के दौरान एक देशी नौका के डूब गई। इस घटना में सवार छह लोगों की मौत हो गई।

खगड़ियाः बिहार के खगड़िया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दियारा इलाके में फैले बाढ़ के पानी में मंगलवार की शाम आंधी और बारिश के दौरान एक देशी नौका के डूब गई। इस घटना में सवार छह लोगों की मौत हो गई।

खगड़िया के जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष ने बुधवार को बताया कि इस नौका दुघर्टना में मरने वाले छह लोगों का शव अब तक बरामद किया जा चुका है जिसमें पांच महिला और एक पुरूष शामिल हैं। यह पूछे जाने पर कि उक्त नौका पर कुल कितने लोग सवार थे, आलोक ने बताया कि इसकी अभी तक सटीक जानकारी नहीं प्राप्त हो सकी है पर वे घटनास्थल के आसपास के विभिन्न गांवों के लोग थे।

नौका पर सवार जो लोग तैरकर सुरक्षित निकले हैं वे यह संख्या अलग अलग :17 से 25: बता रहे हैं जिसके बारे में पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नौका पर सवार 12 लोग तैरकर सुरक्षित पानी से निकले हैं जिनमें से कुछ का प्राथमिक उपचार भी किया गया है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!