कटिहार के पूर्व मेयर की हत्या पर बोले चिराग- बिहार में अपनी चरम सीमा पर पहुंच गया अपराध

Edited By Nitika, Updated: 30 Jul, 2021 10:56 AM

statement of chirag on the murder of former mayor

लोजपा नेता चिराग पासवान ने कटिहार के पूर्व मेयर की गोली मारकर हत्या करने की घटना के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बिहार में अपराध अपनी चरम सीमा पर पहुंच गया है।

 

कटिहारः लोजपा नेता चिराग पासवान ने कटिहार के पूर्व मेयर की गोली मारकर हत्या करने की घटना के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बिहार में अपराध अपनी चरम सीमा पर पहुंच गया है।

चिराग पासवान ने कहा कि जिस तरह से मेयर की गोली मारकर हत्या कर दी गई यह दिखाता है कि अपराधियों को मनोबल बढ़ा है। इसकी चिंता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को होनी चाहिए। दरअसल, कटिहार के पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने कहा कि बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने शहर स्थित एक मंदिर के पास पूर्व महापौर शिवराज पासवान पर गोलीबारी की।

वहीं पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पासवान को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। बता दें कि हमलावरों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!