PM मोदी पर अटूट विश्वास, BJP जो भी फैसला करेगी हम पूरी तरह से उसके साथः चिराग पासवान

Edited By Ramanjot, Updated: 12 Sep, 2020 03:50 PM

statement of chirag paswan

बिहार एनडीए को लेकर लगाई जा रही अटकलों के बीच लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि मुझे पीएम मोदी पर अटूट विश्वास है। भाजपा जो भी फैसला करेगी हम पूरी तरह से उसके साथ हैं।

पटनाः बिहार एनडीए को लेकर लगाई जा रही अटकलों के बीच लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि मुझे पीएम मोदी पर अटूट विश्वास है। भाजपा जो भी फैसला करेगी हम पूरी तरह से उसके साथ हैं।

लोजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण ही मैं गठबंधन का हिस्सा बना। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी गठबंधन का नेतृत्व करेंगे और भाजपा जो भी फैसला करेगी मैं पूरी तरीके से उसके साथ हूं। पीएम मोदी में मेरा अटूट विश्वास है।

मुख्यमंत्री नीतीश की ओर इशारा करते हुए चिराग पासवान ने कहा, "मैं किसी को टेंशन नहीं दे रहा, लोग क्यों तनाव ले रहे हैं मुझे समझ में नहीं आता, मैं सिर्फ अपनी रख रहा हूं। उन्होंने कहा कि एक बिहारी होने के नाते राज्य में मुझे जो समस्याएं दिखीं उनकों मैंने मुख्यमंत्री के सामने रखा।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!