जेपी नड्डा बोले- बिहार का नेतृत्व CM नीतीश के हाथ में सुरक्षित रखने की जरूरत

Edited By Ramanjot, Updated: 16 Oct, 2020 03:18 PM

statement of jp nadda

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि देश का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ में सुरक्षित है और अब बिहार का नेतृत्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथ में सुरक्षित रखने की जरूरत है।

औरंगाबादः भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि देश का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ में सुरक्षित है और अब बिहार का नेतृत्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथ में सुरक्षित रखने की जरूरत है।

नड्डा ने गुरुवार को यहां गोह के गांधी मैदान में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) उम्मीदवारों के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश का नेतृत्व नरेंद्र मोदी के हाथ में सुरक्षित है। अब बिहार का नेतृत्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथ में सुरक्षित रखने की जरूरत है। हम सबको मिलकर यह तय करना है कि बिहार में राजग की सरकार बनाएंगे।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘बिहार में विकास के नए आयाम लिखे जा रहे हैं। इस विकास को आगे भी निरंतर जारी रखने की जिम्मेवारी हमारी और आपकी है। विकास की द्दष्टि से बिहार को देखते हैं तो पहले और आज के बिहार में काफी अंतर है। बिहार के युवाओं को विकास की सही द्दष्टि लेकर आगे बढ़ना चाहिए।''

नड्डा ने कहा कि आज से पहले जाति, मजहब के आधार पर कांग्रेस राजनीति करती थी लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनीतिक की इस संस्कृति को बदल दिया है। उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल में किसानों, शिक्षा, कौशल विकास और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर काम हुआ है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!