राष्ट्रीय परिषद की बैठक में बोले Chirag- राष्ट्रव्यापी विस्तार की योजना बना रही उनकी पार्टी LJP

Edited By Nitika, Updated: 15 Mar, 2023 10:53 AM

statement of ljp

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि उनकी पार्टी राष्ट्रव्यापी विस्तार की योजना बना रही है। यहां राष्ट्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता के दौरान उन्होंने यह बात कही।

 

नई दिल्ली/पटनाः लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि उनकी पार्टी राष्ट्रव्यापी विस्तार की योजना बना रही है। यहां राष्ट्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता के दौरान उन्होंने यह बात कही।

चिराग पासवान ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि बैठक में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने सुझाव दिए और राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की गई। लोजपा (रामविलास) ने इस साल पहली बार नगालैंड विधानसभा चुनाव लड़ा और राज्य में दो सीटों पर जीत हासिल की।

लोजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘हमारी पार्टी ने नगालैंड में अपनी उपस्थिति दर्ज की है और आने वाले दिनों में, हमारी पार्टी और मजबूत होगी। हम कई अन्य राज्यों में भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे।'' उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्रीय परिषद की बैठक में पार्टी के विस्तार की रणनीति पर चर्चा हुई। दूसरे राज्यों के हमारे नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विस्तार के संबंध में अपने विचार रखे।''

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए चिराग पासवान ने आरोप लगाया कि राज्य में कानूनों का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग भी की।

Related Story

IPL
Gujarat Titans

Chennai Super Kings

Match will be start at 23 May,2023 07:30 PM

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!