बिहार में सरकार ही नहीं सरोकार भी बदल जाएगा और घोषणा पत्र का हर वादा होगा पूराः मनोज झा

Edited By Ramanjot, Updated: 08 Nov, 2020 01:10 PM

statement of mahagathbandhan

बिहार विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण का मतदान समाप्त होने के बाद राजद सांसद मनोज झा ने प्रचंड बहुमत से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व में सरकार बनने का दावा किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि घोषणा पत्र की हर बात को अक्षरश:...

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण का मतदान समाप्त होने के बाद राजद सांसद मनोज झा ने प्रचंड बहुमत से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व में सरकार बनने का दावा किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि घोषणा पत्र की हर बात को अक्षरश: लागू किया जाएगा। 

राजद सांसद मनोज झा, कांग्रेस के विधान पार्षद प्रेमचन्द्र मिश्रा, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी-लेनिनवादी (भाकपा-माले) की पोलित ब्यूरो सदस्य कविता कृष्णन और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के राज्य मंडल सचिव अरुण मिश्रा ने शनिवार को अंतिम चरण के मतदान के बाद संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राज्य की जनता ने बदलाव के संकल्प को हाथो हाथ लिया। वहीं अब तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन की प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि नई सरकार जनता से किए गए हर एक वादे को पूरा करेगी।

मनोज झा ने कहा कि 10 नवंबर को चुनाव नतीजे के बाद राज्य में सरकार ही नहीं बदलेगी सरोकार भी बदल जाएगा। उन्होंने कहा कि अब हर चुनाव में जनता हवाई मुद्दों से अलग अपनी रोजी-रोटी के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और खेती-किसानी पर वोट करेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!