... तो इसलिए बिहार सरकार के मंत्री ने कही यूपी की तर्ज पर बुलडोजर चलाने की बात

Edited By Nitika, Updated: 03 Mar, 2022 05:05 PM

बिहार सरकार के भूमि सुधार विभाग के मंत्री रामसूरत राय को योगी स्टाइल पसंद आया है। उन्होंने कहा कि अब माफियाओं की खैर नहीं है। वहीं बिहार में भी अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाया जाएगा।

पटनाः बिहार सरकार के भूमि सुधार विभाग के मंत्री रामसूरत राय को योगी स्टाइल पसंद आया है। उन्होंने कहा कि अब माफियाओं की खैर नहीं है। वहीं बिहार में भी अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाया जाएगा।

भूमि सुधार विभाग के मंत्री ने यूपी की तर्ज पर बुलडोजर चलाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि बिहार में इस अभियान के तहत पूरे जिले से लेकर ब्लॉक तक अवैध निर्माण करने वाले लोगों को छोड़ा नहीं जाएगा। अवैध कब्जा कर भले ही 10 मंजिला इमारत बनाई गई हो, सरकार उस पर बलडोजर चला देगी।

दरअसल, रामसूरत राय ने विधानसभा में अपनी बात रखते हुए कहा कि अपराधियों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई की जानी चाहिए, जिस तरीके से यूपी सरकार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करती है और बुलडोजर से घर तोड़ देती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!