नेहरू के बाद कांग्रेस ने केवल सहानुभूति लहर के कारण बनाई सरकार: सम्राट चौधरी

Edited By Nitika, Updated: 13 Jun, 2024 08:54 AM

statement of samrat chaudhary

बिहार के उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी ने कहा कि नेहरू युग के बाद कांग्रेस ने ज्यादातर सहानुभूति लहर के कारण केंद्र में सरकार बनाई, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विकास और लोगों के कल्याण के लिए किए गए...

 

पटनाः बिहार के उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी ने कहा कि नेहरू युग के बाद कांग्रेस ने ज्यादातर सहानुभूति लहर के कारण केंद्र में सरकार बनाई, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विकास और लोगों के कल्याण के लिए किए गए कार्यों के आधार पर जनादेश मिला है।

सम्राट चौधरी ने बुधवार को यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि नेहरू युग के बाद कांग्रेस ने ज्यादातर सहानुभूति लहर के कारण देश में सरकार बनाई। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी की हत्या के बाद उनके बेटे राजीव गांधी प्रधानमंत्री बने क्योंकि उन्हें 1984 के लोकसभा चुनाव में उनकी मां की हत्या से उत्पन्न सहानुभूति की लहर के कारण भारी बहुमत मिला था। इसी तरह राजीव गांधी की हत्या के बाद सहानुभूति के कारण ही वर्ष 1991 में कांग्रेस केंद्र की सत्ता में लौटी।

भाजपा नेता ने कहा कि उनकी पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में 75 प्रतिशत अंक मिले। उन्होंने बिहार में राजग को कुल 40 में से 30 सीटें मिलने का भी जिक्र किया। उन्होंने बिहार में कम से कम 36 सीटें जीतने के तय लक्ष्य को हासिल करने की संभावनाओं का हवाला देते हुए कहा कि राजग को 90 प्रतिशत अंक मिलते तो स्थिति और बेहतर होती।

चौधरी ने कहा, 'हम इस बात पर विचार करेंगे कि हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव में राजग को अपेक्षित परिणाम क्यों नहीं मिले।'' उन्होंने कहा कि वे पार्टी की हारी हुई सीटों के बारे में नेताओं और कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेने की कोशिश करेंगे। भाजपा नेता ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव की पुत्री रोहिणी आचार्य के सिंगापुर लौटने के बारे में पूछे गए सवाल पर कहा कि उन्हें सारण में रहकर लोगों की सेवा करनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि रोहिणी उनकी बहन जैसी हैं और उनके खिलाफ कोई व्यक्तिगत शिकायत नहीं है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!