आने वाले 4 सालों में बिहार के विकास की गति होगी तेजः तारकिशोर प्रसाद

Edited By Ramanjot, Updated: 14 Nov, 2021 09:58 AM

statement of tarkishore prasad

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के जो इलाके और कस्बे नगर निकाय बनने के लिए मापदंडों को पूरा करते हैं और वह अब तक नगर पंचायत अथवा नगर परिषद का दर्जा नहीं पा सके हैं उन्हें नगर पंचायत बनाने के लिए समय पर सरकार उचित निर्णय लेगी।

औरंगाबादः बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि लॉकडाउन के बाद अब आम जन-जीवन पटरी पर लौटने लगा है और आने वाले चार वर्षों में राज्य में विकास को और तेज किया जाएगा।

तारकिशोर ने शनिवार को दाउदनगर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में पिछले 16 वर्षों के दौरान तेजी से विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में हम बिहार को पूरी तरह विकसित राज्य बनाने में कामयाब होंगे। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के जो इलाके और कस्बे नगर निकाय बनने के लिए मापदंडों को पूरा करते हैं और वह अब तक नगर पंचायत अथवा नगर परिषद का दर्जा नहीं पा सके हैं उन्हें नगर पंचायत बनाने के लिए समय पर सरकार उचित निर्णय लेगी।

डिप्टी सीएम ने दाउदनगर नगर परिषद में तरारी और तरार ग्राम पंचायतों को शामिल करने की मांग पर कहा कि इस मांग पर उनका विभाग ससमय आवश्यक निर्णय लेगा। कार्यक्रम को बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, पूर्व मंत्री सुरेश पासवान, निवर्तमान विधान पार्षद राजन सिंह, विधायक विजय कुमार सिंह एवं समाजसेवी तथा कार्यक्रम के आयोजक डॉ. प्रकाश चंद्रा ने भी संबोधित किया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!