सुशील ने वीर बालक दिवस की घोषणा के लिए जताया PM का आभार, कहा- यह सिखों के बलिदान का सम्मान

Edited By Ramanjot, Updated: 10 Jan, 2022 10:21 AM

sushil expresses gratitude to pm for announcing veer balak diwas

सुशील मोदी ने रविवार को ट्वीट कर कहा कि बिहार के पटना साहिब में जन्मे महान सिख गुरू श्री गुरू गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके दो बच्चों की शहादत के दिन 26 दिसंबर को हर वर्ष ''वीर बालक दिवस'' के रूप में मनाने की...

पटनाः बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा के राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी ने श्री गुरु गोबिंद सिंह के दो पुत्रों की शहादत के दिन 26 दिसंबर को हर वर्ष 'वीर बालक दिवस' के रूप में मनाने की घोषणा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है।

सुशील मोदी ने रविवार को ट्वीट कर कहा कि बिहार के पटना साहिब में जन्मे महान सिख गुरू श्री गुरू गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके दो बच्चों की शहादत के दिन 26 दिसंबर को हर वर्ष 'वीर बालक दिवस' के रूप में मनाने की घोषणा कर गुरू-पुत्रों के अनन्य बलिदान को सच्ची श्रद्धांजलि दी। गुरू के दोनों बालक फतेह सिंह और जोरावर सिंह मुगल सैनिकों से युद्ध के बाद दीवार में जिंदा चुनवा दिए गए थे।

Koo App
गुरु गोविंद सिंह के दोनों वीर बालकों ने बलपूर्वक धर्मान्तरण की प्रवृत्ति के विरुद्ध जो साहस दिखाया, वह इतिहास की रेयरेस्ट ऑफ रेयर घटना थी। प्रधानमंत्री की घोषणा से सिखों के बलिदान पर गर्व करने वाले लाखों देशवासियों की भावना का सम्मान हुआ। गुरु की धरती से प्रधानमंत्री मोदी को लख-लख बधाई। आभार।
- Sushil Kumar Modi (@sushilmodi) 9 Jan 2022
Koo App
गुरु गोविंद सिंह के दोनों वीर बालकों ने बलपूर्वक धर्मान्तरण की प्रवृत्ति के विरुद्ध जो साहस दिखाया, वह इतिहास की रेयरेस्ट ऑफ रेयर घटना थी। प्रधानमंत्री की घोषणा से सिखों के बलिदान पर गर्व करने वाले लाखों देशवासियों की भावना का सम्मान हुआ। गुरु की धरती से प्रधानमंत्री मोदी को लख-लख बधाई। आभार।
- Sushil Kumar Modi (@sushilmodi) 9 Jan 2022
Koo App
बिहार के पटना साहिब में जन्मे महान सिख गुरु श्रीगुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके दो बच्चों की शहादत के दिन 26 दिसंबर को हर वर्ष ”वीर बालक दिवस” के रूप में मनाने की घोषणा कर गुरु-पुत्रों के अनन्य बलिदान को सच्ची श्रद्धांजलि दी। गुरु के दोनों बालक फतेह सिंह और जोरावर सिंह मुगल सैनिकों से युद्ध के बाद दीवार में जिंदा चुनवा दिये गए थे।
- Sushil Kumar Modi (@sushilmodi) 9 Jan 2022

भाजपा सांसद ने कहा कि गुरू गोबिंद सिंह के दोनों वीर बालकों ने बलपूर्वक धर्मान्तरण की प्रवृत्ति के विरुद्ध जो साहस दिखाया, वह इतिहास की रेयरेस्ट ऑफ रेयर घटना थी। उन्होंने आगे कहा, 'प्रधानमंत्री की घोषणा से सिखों के बलिदान पर गर्व करने वाले लाखों देशवासियों की भावना का सम्मान हुआ। गुरु की धरती से प्रधानमंत्री मोदी को लख-लख बधाई। आभार।'

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!