RJD के युवराज बताएं कि बिहार में 55 साल में केवल एक नया मेडिकल कालेज क्यों खुलाः सुशील मोदी

Edited By Ramanjot, Updated: 01 Nov, 2020 01:37 PM

sushil modi targeted tejashwi yadav

बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने राज्य में पिछले 55 साल में केवल एक ही चिकित्सा महाविद्यालय की स्थापना को लेकर कांग्रेस एवं राष्ट्रीय जनता दल (RJD) पर हमला बोला।

पटनाः बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने राज्य में पिछले 55 साल में केवल एक ही चिकित्सा महाविद्यालय की स्थापना को लेकर कांग्रेस एवं राष्ट्रीय जनता दल (RJD) पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार ने पंद्रह वर्ष के कार्यकाल में 11 मेडिकल और 39 इंजीनियरिंग कॉलेज खोलकर प्रदेश से प्रतिभा के पलायन को रोका है।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी ने शनिवार को ट्वीट किया कि राजग सरकार में 15 साल में बेतिया, पावापुरी, मधेपुरा सहित पांच नए मेडिकल कालेज खुले। दरभंगा में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) सहित 11 चिकित्सा महाविद्यालय स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का नाम लिए बगैर सवालिया लहजे में कहा कि कांग्रेस और राजद के युवराज बताएं कि बिहार में 55 साल में केवल एक नया मेडिकल कालेज क्यों खुला।

मोदी ने कहा कि राजग सरकार ने 39 इंजीनियरिंग कालेज खोले लेकिन वे केवल दो ही इंजीनियरिंग कालेज क्यों खोल पाए। उन्होंने पूछा कि जो बिहार में इंजीनियरिंग और मेडिकल की पढ़ाई का इंतजाम नहीं कर पाए, वे क्या प्रतिभा पलायन के लिए जिम्मेदार नहीं हैं। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि राजग सरकार ने कौशल विकास के लिए हर जिले में पॉलीटेक्निक (कुल 31) संस्थान खुलवाए लेकिन उनके राज में केवल 13 पॉलिटेक्निक क्यों खुले।

भाजपा नेता ने कहा कि राजग सरकार 149 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) स्थापित कर रही है ताकि युवा नौकरी और रोजगार के लायक बनें। वहीं, बड़बोले दावे करने वाले केवल 29 आईटीआई क्यों खोल पाए। क्या वे दस लाख अकुशल लोगों को भी सरकारी नौकरी दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि राजग सरकार निजी क्षेत्र में 1202 आईटीआई स्थापित करा रही है। उन्होंने तेजस्वी प्रसाद यादव से पूछा कि महागठबंधन के युवराज बताएं कि आजादी के 60 साल बाद भी निजी क्षेत्र में केवल गिने-चुने आईटीआई क्यों हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!