Edited By Swati Sharma, Updated: 27 Oct, 2022 04:40 PM

जानकारी के मुताबिक, मामला शहर के पुरानी चौक नोनिया टोली का है। मृतक की पहचान संतोष कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि संतोष कुमार बुधवार की देर रात को नगर थाने में बाइक से घर लौट रहा था। इसी बीच अपराधियों को लगा कि पुलिस का मुखाबिर है तो...
गोपालगंजः बिहार में अपराधी इतने बेखौफ हो गए हैं कि वह आए दिन पुलिस प्रशासन को चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला गोपालगंज जिले से सामने आया है, जहां पर विधानसभा उपचुनाव से पहले अपराधियों ने पुलिस का मुखबिर के शक में एक फुटबॉलर को गोली मार दी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर युवक का इलाज किया जा रहा है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
युवक के हाथ व पेट में लगी गोली
जानकारी के मुताबिक, मामला शहर के पुरानी चौक नोनिया टोली का है। मृतक की पहचान संतोष कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि संतोष कुमार बुधवार की देर रात को नगर थाने में बाइक से घर लौट रहा था। इसी बीच अपराधियों को लगा कि पुलिस का मुखाबिर है तो उन्होंने संतोष कुमार को गोली मार दी। गोली युवक के हाथ और पेट में लग गई और वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद संतोष कुमार को घायल अवस्था में सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर युवक की स्थिति को नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे गोरखपुर रेफर कर दिया।
एसडीपीओ ने मामले की जानकारी ली
बता दें कि घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ संजीव कुमार और नगर थाना प्रभारी ललन कुमार ने अस्पताल पहुंच कर संतोष कुमार से पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस सूत्रों ने बताया कि संतोष कुमार एसडीपीओ से थाने में मिलकर घर वापिस जा रहा था। इसी दौरान अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। इसके अतिरिक्त पुलिस मामले की जांच कर रही है।