तेजप्रताप का बड़ा बयान- नीतीश कुमार को लालू यादव ने किया जिंदा, उनकी देन से ही बने हैं मुख्यमंत्री

Edited By Ramanjot, Updated: 17 May, 2022 01:31 PM

tej pratap s big statement lalu yadav made nitish kumar alive

दरअसल, सोमवार को जनशक्ति परिषद की यात्रा के तीसरे चरण के दौरान पत्रकारों बातचीत करते हुए तेजप्रताप ने कहा कि नीतीश कुमार को जब बीजेपी वाले पूरी तरीके से परेशान कर रहे हैं तो उन्हें कमंडल लेकर हरिद्वार चले जाना चाहिए। तेज प्रताप यादव यहीं नहीं रुके...

पटना (अभिषेक कुमार सिंह): अपने बयानों के चलते हमेशा चर्चा में रहने वाले आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और विधायक तेजप्रताप यादव ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि नीतीश कुमार को उनके पिता लालू प्रसाद यादव ने जिंदा किया। उनकी देन है कि नीतीश कुमार अभी सीएम बने हुए हैं।


दरअसल, सोमवार को जनशक्ति परिषद की यात्रा के तीसरे चरण के दौरान पत्रकारों बातचीत करते हुए तेजप्रताप ने कहा कि नीतीश कुमार को जब बीजेपी वाले पूरी तरीके से परेशान कर रहे हैं तो उन्हें कमंडल लेकर हरिद्वार चले जाना चाहिए। तेज प्रताप यादव यहीं नहीं रुके आगे उन्होंने कहा कि देश में यदि बीजेपी को रोकना है तो राहुल गांधी को आगे आना होगा। जितने भी समाजवादी दल हैं, अगर बीजेपी को रोकना है समाजवादी विचारधारा वाले दलों को एक प्लेटफार्म पर आना होगा। राहुल गांधी को प्रियंका गांधी को आगे लाना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सम्मान नहीं दिया जा रहा है। जिन बहनों ने मुझे राखी बांधी है, उनके दुश्मनों पर मेरा सुदर्शन चक्र भी चलेगा।

हम पार्टी का जिक्र करते हुए राजद नेता ने कहा कि मैं उनको भी कहना चाहूंगा कि चाहे किसी भी दल में महिला हो, उसे आगे आना चाहिए। महिला मां दुर्गा का रूप होती हैं, आदि शक्ति होती हैं। इसीलिए सभी पार्टी के नेताओं से अपील है कि वह महिलाओं को आगे करें वही बढ़ती महंगाई को लेकर तेज प्रताप यादव ने केंद्र सरकार पर तंज भी करता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!