गंगा स्नान को जा रहे श्रद्धालुओं के साथ भयानक हादसा, चालक की मौत; मची चीख-पुकार

Edited By Ramanjot, Updated: 06 Mar, 2026 04:58 PM

terrible accident happened with devotees bhagalpur road accident

दसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों घायलो को सुल्तानगंज के रेफ़रल अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां चिकित्सकों ने चालक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दोनों महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें भागलपुर के जवाहरलाल नेहरु मेडिकल कॉलेज...

Bhagalpur News: बिहार में भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में एक ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई तथा दो महिला घायल हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि ई-रिक्शा पर सवार दो महिला गंगा में स्नान के लिए अजगैबीनाथ घाट जा रही थी। रास्ते में सामने से तेज रफ्तार से आए एक एंबुलेंस ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। 

सूत्रों ने बताया कि इस हादसे ई-रिक्शा चालक और दो महिलाएं गंभीर रुप से घायल हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों घायलों को सुल्तानगंज के रेफ़रल अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां चिकित्सकों ने चालक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दोनों महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें भागलपुर के जवाहरलाल नेहरु मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें-  बॉयफ्रेंड बना हैवान...पहले 13 वर्षीय प्रेमिका से जबरन बनाए संबंध, फिर बेरहमी से कर दी हत्या, इस हाल में मिली लाश

मृत चालक की पहचान मनोज तांती के रुप में हुई है और इस क्षेत्र के मिर्जा गांव का रहने वाला था। सूत्रों ने बताया कि हादसे के बाद एंबुलेंस का चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया है। इस सिलसिले में पुलिस ने फरार चालक के विरुद्ध एक प्राथमिकी दर्ज करने के बाद एंबुलेंस और ई-रिक्शा को अपने कब्जे में ले लिया है

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!