बॉयफ्रेंड बना हैवान...पहले 13 वर्षीय प्रेमिका से जबरन बनाए संबंध, फिर बेरहमी से कर दी हत्या, इस हाल में मिली लाश

Edited By Ramanjot, Updated: 05 Mar, 2026 04:50 PM

boyfriend forcibly had s x with his 13 year old girlfriend then brutally murder

13 वर्षीय छात्रा की दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई। आरोपी बॉयफ्रेंड ने साक्ष्य छिपाने के लिए शव को बांस की झाड़ी से लटका दिया ताकि वह आत्महत्या लगे।

Purnia Rape and Murder: बिहार के पूर्णिया जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां अमौर थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 साल की नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। साक्ष्यों को मिटाने और मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए आरोपी ने शव को घर से महज 500 मीटर दूर बांस की झाड़ी से लटका दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी (16 वर्षीय किशोर) को गिरफ्तार कर लिया है। 

चाय बनाने का कहकर निकली थी छात्रा

मृतिका के पिता के अनुसार, घटना उस वक्त शुरू हुई जब उन्होंने अपनी बेटी से चाय बनाने को कहा था। छात्रा ने 10 मिनट में वॉशरूम से लौटने की बात कही, लेकिन जब वह आधे घंटे तक वापस नहीं आई, तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। अनहोनी की आशंका होने पर जब घर में रखे मोबाइल की जांच की गई, तो बकनिया गांव के रहने वाले करण विश्वास नामक लड़के का कॉल रिकॉर्ड मिला। ग्रामीणों की मदद से जब आरोपी को पकड़कर पूछताछ की गई, तो उसने घटना स्थल की जानकारी दी। शाम करीब 5 बजे परिजन बताए गए स्थान पर पहुंचे, जहां छात्रा का शव फंदे से लटका हुआ था। 

शरीर पर मिले जख्म के निशान 

परिजनों का आरोप है कि छात्रा को मिलने के बहाने बुलाया गया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया गया। विरोध करने पर आरोपी ने गला घोंटकर उसकी जान ले ली। शव के गले पर गहरे काले निशान और शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जो संघर्ष की ओर इशारा करते हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने परिवार के साथ फरार होने की फिराक में था, जिसे पुलिस ने धर दबोचा। 

पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने शुरू की जांच 

घटना की सूचना मिलते ही अमौर और डगरूआ पुलिस के साथ बायसी एसडीपीओ (SDPO) जितेंद्र पांडेय और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया के GMCH भेज दिया है। एसडीपीओ ने बताया, "प्रारंभिक जांच और परिस्थितियों को देखकर स्पष्ट लग रहा है कि पहले गला दबाकर हत्या की गई और फिर इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को बांस की झाड़ी में लटकाया गया। आरोपी करण विश्वास को हिरासत में ले लिया गया है और मामले के हर पहलू की गहराई से जांच की जा रही है।"
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!