"आपकी उम्र ज्यादा है, शादी नहीं करना चाहती" स्टेज पर दूल्हे को देख दुल्हन ने शादी से किया इंकार, बेरंग लौटी बारात

Edited By Ramanjot, Updated: 18 May, 2023 11:47 AM

the bride refused to marry seeing the groom

ताया जा रहा है 15 मई को 20 साल की लड़की की शादी 38 साल के लड़के के साथ होनी थी, लेकिन लड़की ने दूल्हे को देखते ही शादी से इनकार कर दिया। दरअसल, दुल्हन जैसे ही वरमाला के लिए स्टेज पर पहुंची, उसने दूल्हे को देखा तो उसकी उम्र और रंग देखकर दुखी हो गई।...

भागलपुरः बिहार के भागलपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां दुल्हन ने स्टेज पर दूल्हे को देखते ही शादी से इनकार कर दिया। दुल्हन का कहना था कि दूल्हे की उम्र ज्यादा लगती है, इसलिए शादी नहीं करना चाहती। हालांकि, इस दौरान लड़की के माता-पिता ने उसे मनाने की कोशिश की, लेकिन वो नहीं मानी। वहीं बारात को बिना दुल्हन के बेरंग लौटना पड़ा। 

PunjabKesari

दूल्हे को देखते ही शादी से किया इनकार
जानकारी के अनुसार, मामला जिले के कहलगांव के रसलपुर का है। बताया जा रहा है 15 मई को 20 साल की लड़की की शादी 38 साल के लड़के के साथ होनी थी, लेकिन लड़की ने दूल्हे को देखते ही शादी से इनकार कर दिया। दरअसल, दुल्हन जैसे ही वरमाला के लिए स्टेज पर पहुंची, उसने दूल्हे को देखा तो उसकी उम्र और रंग देखकर दुखी हो गई। फिर दुल्हन ने दूल्हे को वरमाला नहीं पहनाई। दुल्हन का कहना था कि दूल्हे की उम्र बहुत ज्यादा है और वो इतने बड़े लड़के से शादी करके अपना जीवन बर्बाद नहीं करना चाहती है। इस दौरान दोनों परिवारों के बुजुर्गों ने दुल्हन को समझाने की कोशिश की पर दुल्हन ने किसी की नहीं मानी। वो शादी से इनकार करते हुए स्टेज से उतरकर अपने कमरे में चली गई। 

PunjabKesari

बारातियों के साथ बेरंग वापस लौटा दूल्हा
वहीं घंटों बाद दूल्हे को बिना दुल्हन के ही बारातियों के साथ बेरंग वापस लौटना पड़ा। अब इस मामले का वीडियो सोशल मीडियो पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टेज पर पहुंचने के बाद दुल्हन दूल्हे को देख नाराज हो गई और वरमाला पहनाने से इनकार कर दिया। जब दुल्हन से वजह पूछी गई तो उसने दूल्हे की अधिक उम्र और रंग सांवला होने की बात कही। वहीं इस पर लड़की के पिता ने कहा कि समधी मिलन भी हो गया था, लेकिन जयमाला के स्टेज पर बेटी ने दूल्हे को देखते ही शादी से इनकार कर दिया। पता नहीं बेटी ने ऐसा क्यों किया। उधर, इस घटना की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!