Edited By Nitika, Updated: 05 Sep, 2022 01:01 PM

बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद आज पहली बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता दरबार लगाया है। इस दौरान जनता दरबार में एक फरियादी ने सीएम नीतीश से गुहार लगाई। उन्होंने कहा कि कटिहार का सीओ तारकिशोर प्रसाद का आदमी है।
पटनाः बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद आज पहली बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता दरबार लगाया है। इस दौरान जनता दरबार में एक फरियादी ने सीएम नीतीश से गुहार लगाई। उन्होंने कहा कि कटिहार का सीओ तारकिशोर प्रसाद का आदमी है। वह 50 लाख रुपए रिश्वत मांग रहा है।
दरअसल, कटिहार के फरियादी ने नीतीश कुमार से कहा कि हुजूर.. जमीन के मुआवजे को लेकर अंचलाधिकारी 50 लाख रू मांग कर रहा है। सीओ कहता है जब तक पैसा नहीं दोगे भुगतान नहीं होगा। वह अपने आप को पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद का आदमी बताकर धमकाता है। आप न्याय करिए। वहीं इस मामले पर मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया। उन्होंने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव को फोन कर कहा कि इस मामले को देखिए। जमाबंदी को लेकर परेशानी है। उन्होंने कहा कि जमाबंदी में सीओ घालमेल कर रहे हैं।
बता दें कि ‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंचे लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को समाधान के लिए समुचित कार्रवाई के निर्देश दिए।