दर्दनाकः अनियंत्रित होकर ऑटो रिक्शा पर पलटा प्याज लदा ट्रक, 3 लोगों की मौत

Edited By Ramanjot, Updated: 06 Nov, 2020 10:36 AM

three killed in road accident in aurangabad

बिहार में औरंगाबाद जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में गुरुवार को सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं चार अन्य घायल हो गए।

औरंगाबादः बिहार में औरंगाबाद जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में गुरुवार को सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं चार अन्य घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि औरंगाबाद से मदनपुर की ओर जा रहे प्याज लदा एक ट्रक तेज गति के कारण देव मोड़ के समीप अनियंत्रित होकर बगल से जा रहे एक ऑटो रिक्शा पर पलट गया। इस दुर्घटना में एक बच्चा और दो महिला की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ऑटो रिक्शा में फंसे घायल चार लोगों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया। घायलों को विशेष उपचार के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों ने बताया कि मृतकों की तत्काल पहचान नहीं की जा सकी है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर घंटों वाहनों का आवागमन बाधित रहा। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!