ट्रिपल मर्डर से दहला सहरसाः दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में 3 लोगों की कुदाल से काटकर हत्या

Edited By Ramanjot, Updated: 04 Jun, 2022 02:13 PM

three people killed in a mutual dispute in saharsa

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के नोहट्टा थाना क्षेत्र की है। पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने शनिवार को बताया कि चंद्रायण गांव में शुक्रवार की रात दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस घटना में तीन...

सहरसाः बिहार में आपराधिक घटनाओं का ग्राफ दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इसी बीच सहरसा जिले आपसी विवाद को लेकर तीन लोगों की हत्या कर दी गई। वहीं एक अन्य घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के नोहट्टा थाना क्षेत्र की है। पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने शनिवार को बताया कि चंद्रायण गांव में शुक्रवार की रात दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस घटना में तीन लोगों की कुदाल से काटकर हत्या कर दी गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतकों की पहचान सुरेश यादव, राम सागर यादव और नाथन यादव के रूप में की गई है। घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। इस सिलसिले में संबंधित थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!