स्वतंत्रता दिवस को लेकर गांधी मैदान में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 98 मजिस्ट्रेट और एक हजार जवान रहेंगे तैनात

Edited By Nitika, Updated: 14 Aug, 2024 09:53 AM

tight security arrangements at gandhi maidan for independence day

बिहार की राजधानी पटना में लोकतंत्र के महापर्व स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह पटना के गांधी मैदान में आयोजित होना है। वहीं स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर गांधी मैदान की सुरक्षा की...

पटनाः बिहार की राजधानी पटना में लोकतंत्र के महापर्व स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह पटना के गांधी मैदान में आयोजित होना है। वहीं स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर गांधी मैदान की सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी पुलिस बलों के हाथों में होगी।

सुरक्षा को देखते हुए गांधी मैदान को 4 जोन में बांटा
जानकारी के अनुसार, सुरक्षा को देखते हुए पूरे गांधी मैदान को 4 जोन में विभाजित कर दिया गया। हर जोन में दंड अधिकारियों के साथ पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की जाएगी। कुल 98 मजिस्ट्रेट और 1000 पुलिस अफसर अलग-अलग जगहों पर तैनात रहेंगे। महिला पुलिस, लाठी बल और दूसरे सुरक्षा दस्ते भी तैनात रहेंगे। सभी पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को 15 अगस्त को सुबह 6 बजे तक अपनी ड्यूटी पर पहुंचने के आर्डर जारी कर दिए गए हैं। गांधी मैदान में 128 सीसीटीवी कैमरों से चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जाएगी। ऊंची इमारतों पर भी सुरक्षा के लिए जवान मुस्तैद रहेंगे। सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी।

जानिए किस गेट से करना होगा प्रवेश
वहीं पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि दर्शकों के लिए 60 हजार वर्ग फीट में शेड बनाया जा रहा है। ताकि लोगों का धूप और बारिश से बचाव रहे। उन्होंने बताया कि सभी मेहमानों को सुबह 8:30 बजे तक अपनी जगह पर पहुंचने का अनुरोध किया गया है। आम लोग गेट नंबर 4, 5, 6 और 7 से प्रवेश कर सकेंगे। मीडियाकर्मी गेट नंबर 9 से प्रवेश करेंगे जबकि गेट संख्या 10 से विशिष्ट अतिथियों का प्रवेश होगा।

बता दें कि 15 अगस्त को गांधी मैदान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुबह 9 बजे परेड की सलामी लेने के बाद ध्वजारोहण करेंगे। इसके अतिरिक्त बिहार सरकार के अलग-अलग विभागों की 13 झांकियां प्रदर्शित की जाएगी और 19 टुकड़ियां परेड में हिस्सा लेंगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!