आज JDU को मिलेगा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष! दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में होगा फैसला

Edited By Ramanjot, Updated: 31 Jul, 2021 01:24 PM

today jdu will get new national president

दिल्ली के जंतर-मंतर स्थित पार्टी कार्यालय में शाम 4 बजे होने वाली इस बैठक में नीतीश कुमार भी शामिल होंगे। इसके पहले 11 बजे से एक बैठक शुरू हुई है, जिसमें तत्कालिक मुद्दों पर चर्चा हो रही है। बताया जा रहा है कि इस बैठक के बाद दोपहर बाद तीन बजे...

पटनाः मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल युनाइटेड (जदयू) को आज नया अध्यक्ष मिल सकता है। दरअसल, आज दिल्ली में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में इस मुद्दे पर अंतिम फैसला लिया जा सकता है।

दिल्ली के जंतर-मंतर स्थित पार्टी कार्यालय में शाम 4 बजे होने वाली इस बैठक में नीतीश कुमार भी शामिल होंगे। इसके पहले 11 बजे से एक बैठक शुरू हुई है, जिसमें तत्कालिक मुद्दों पर चर्चा हो रही है। बताया जा रहा है कि इस बैठक के बाद दोपहर बाद तीन बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जेडीयू के सांसद मिलेंगे और फिर राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी सदस्य, ललन सिंह समेत सभी सांसद, करीब दो दर्जन राज्यों के जदयू प्रदेश अध्यक्ष शामिल होंगे।

इस बैठक में पांच राज्यों यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा के विधानसभा चुनाव में जदयू के शामिल होने को लेकर भी फैसला होगा। यह भी माना जा रहा है कि आज ही जदयू को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल सकता है। इस पद की रेस में सबसे आगे ललन सिंह का नाम है और उसके बाद उपेंद्र कुशवाहा। इन दोनों नामों पर अगर सहमति नहीं बनी तो वरिष्ठ नेता वशिष्ठ नारायण सिंह या खुद नीतीश कुमार भी कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष हो सकते हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!