लोगों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर पलटी...एक की मौत, 15 घायल; अंतिम यात्रा में शामिल होने जा रहे थे सभी

Edited By Swati Sharma, Updated: 20 Apr, 2023 03:10 PM

tractor trolley full of people overturned on the road in patna

जानकारी के मुताबिक, मामला मनेर थाना क्षेत्र के बांके गांव का है। मृतक की पहचान गोपालपुर गांव निवासी स्वर्गीय नवमी राय के पुत्र प्रमोद कुमार उर्फ बिगुल के रूप में हुई है। घटना रात के करीब 11 बजे के आसपास की है। बताया जा रहा है कि करीब 20 लोग मनेर...

पटनाः बिहार में सड़क हादसे तेजी से बढ़ रहे हैं। इसी बीच राजधानी पटना से सटे मनेर में भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां पर लोगों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 15 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में 5 लोगों की हालत चिंताजनक बताई जा रही। बताया जा रहा है कि सभी लोग वृद्ध महिला के अंतिम संस्कार के लिए जा रहे थे।

अंतिम यात्रा में जा रहे थे सभी
जानकारी के मुताबिक, मामला मनेर थाना क्षेत्र के बांके गांव का है। मृतक की पहचान गोपालपुर गांव निवासी स्वर्गीय नवमी राय के पुत्र प्रमोद कुमार उर्फ बिगुल के रूप में हुई है। घटना रात के करीब 11 बजे के आसपास की है। बताया जा रहा है कि करीब 20 लोग मनेर थाना क्षेत्र के कमला गोपालपुर गांव निवासी रामसेवक सिंह की पत्नी की अंतिम यात्रा में जा रहे थे। इसी बीच सड़क पर गड्ढे होने के कारण ट्रैक्टर ट्रॉली 20 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों द्वारा सभी घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में गोपालपुर गांव निवासी स्वर्गीय नवमी राय के पुत्र प्रमोद कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हो गए हैं।

5 लोगों की हालत बताई जा रही चिंताजनक
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों में 5 लोगों की हालत चिंताजनक बताई जा रही हैं, जिसमें बल्ली कुमार, दिलीप कुमार, गनौरी, डब्लू कुमार और मंगल ठाकुर है। पुलिस का कहना है कि अंतिम यात्रा में सभी लोग लोदीपुर गंगा घाट जा रहे थे। इसी बीच यह दर्दनाक हादसा हुआ। इसके अतिरिक्त पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!