Edited By Swati Sharma, Updated: 02 Nov, 2025 05:41 PM

Tulsi Vivah Rangoli Design 2025: तुलसी विवाह हिंदू धर्म का एक अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है। तुलसी विवाह के बाद से ही सारे मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती है। मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक माह में आने वाली देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु अपनी योग...
Tulsi Vivah Rangoli Design 2025: तुलसी विवाह हिंदू धर्म का एक अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है। तुलसी विवाह के बाद से ही सारे मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती है। मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक माह में आने वाली देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु अपनी योग निद्रा से जागते हैं और उसके अगले दिन तुलसी और भगवान विष्णु स्वरूप शालीग्राम का विवाह किया जाता है। इस दिन घर की सजावट में रंगोली का बहुत महत्व है। अगर आप भी तुलसी विवाह पर घर में बड़ी और खूबसूरत रंगोली बनाना चाहती हैं। तो हम आपके लिए कुछ रंगोली डिजाइन लेकर आए है, जिन्हें कोई भी घर पर आसानी से बना सकता है।
देखें सुंदर रंगोली डिजाइन।। Tulsi Vivah Rangoli Design 2025
Tulsi Vivah Theme Rangoli Design।। तुलसी विवाह थीम रंगोली डिजाइन
आप तुलसी विवाह पर "तुलसी विवाह" के थीम वाली भी रंगोली बना सकते हैं। ये वाली सिंपल और शानदार रंगोली देखने में काफी सुंदर लगती है।

Tulsi Vivah Unique Rangoli Designs।। तुलसी विवाह रंगोली डिजाइन
तुलसी के पौधे वाली रंगोली डिजाइन बनाकर आप तुलसी माता को खुश कर सकते हैं। ये डिजाइन देखने में बेहद खूबसूरत लगता है।

Easy Big flower Rangoli।। फूलों से बनी बड़ी रंगोली
अगर आप कम समय में बड़ी रंगोली बनाना चाहती हैं, तो फूलों वाली रंगोली सबसे बेस्ट है। गोल घेरे में गेंदा, गुलाब, मोगरा या कोई भी ताज़े फूल बिछाएं। बीच में कोई पवित्र चिन्ह जैसे "ॐ" या "स्वास्तिक" बनाएं।

Peacocok Rangoli Design।। मोर डिजाइन रंगोली
मोर डिज़ाइन थोड़ी डिटेलिंग वाली लगती है लेकिन इस रंगोली को घर पर आसानी से बनाया जा सकता है।

Flower and Diya Rangoli Design ।। फुल और दीये रंगोली डिजाइन
आप घर को खास अंदाज में सजाना चाहते हैं, तो फूल और दीयों से रंगोली बना सकते हैं। आज के समय में यह काफी ट्रेंड में है।
