निगरानी टीम की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार रुपए रिश्वत लेने के आरोप में महिला अधिकारी सहित 2 लोग गिरफ्तार

Edited By Ramanjot, Updated: 02 Jun, 2022 04:30 PM

two arrested including female officer for bribe of 50 thousand

दरअसल, निगरानी की टीम ने कार्रवाई करते हुए खानपुर प्रखंड की प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी प्रिया सत्संगी को 50 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। वहीं उनका सहयोग करने के आरोप में सरायरंजन के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राजीव कुमार को भी गिरफ्तार...

समस्तीपुरः बिहार में भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला लगातार जारी है। इसी बीच समस्तीपुर जिले में निगरानी टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। निगरानी की टीम ने 50 हजार रुपए रिश्वत लेने के आरोप में महिला अधिकारी सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

दरअसल, निगरानी की टीम ने कार्रवाई करते हुए खानपुर प्रखंड की प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी प्रिया सत्संगी को 50 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। वहीं उनका सहयोग करने के आरोप में सरायरंजन के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राजीव कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों अधिकारियों गिरफ्तारी के बाद समस्तीपुर जिले में हड़कंप मचा हुआ है।

PunjabKesari

निगरानी की टीम विभाग के डीएसपी अरुण कुमार पासवान ने बताया कि रेबरा पंचायत के डीलर हरि प्रसाद द्वारा निगरानी में मामला दर्ज कराया गया था। जांच में मामला सत्य पाया गया और उसी के उपरांत यह कार्रवाई की गई।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!