सड़क हादसाः तेज रफ्तार बाइक सवार ने एक व्यक्ति को कुचला, खुद भी तोड़ा दम

Edited By Ramanjot, Updated: 09 Nov, 2020 12:48 PM

two people died in a road accident in patna

बिहार में पटना जिले के नदी थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के हुई सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई।

पटनाः बिहार में पटना जिले के नदी थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के हुई सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि गारोचक गांव के निकट पुनपुन पुल पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने एक व्यक्ति को कुचल दिया। इस दुर्घटना में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक व्यक्ति की पहचान गारोचक गांव निवासी कपिल राय (40) के रूप में की गई है।

सूत्रों ने बताया कि घायल को इलाज के लिए पटना चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (पीएमसीएच) ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं की जा सकी है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!