तेज रफ्तार का कहर! शादी में जा रहे 2 सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत; परिजनों में मचा कोहराम

Edited By Ramanjot, Updated: 16 Apr, 2026 12:33 PM

two real brothers heading to wedding die in road accident

मृतकों की पहचान मिंटू पासवान के पुत्र राहुल (21 वर्ष) और अनिकेत (19 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों भाई अपने रिश्तेदार के यहां आयोजित शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।

Road Accident: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, एक सड़क दुर्घटना में दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। 

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के पताही थाना क्षेत्र की है। मृतकों की पहचान मिंटू पासवान के पुत्र राहुल (21 वर्ष) और अनिकेत (19 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों भाई अपने रिश्तेदार के यहां आयोजित शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक अनियंत्रित वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनके साथ मौजूद एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। 

पूरे इलाके में शोक की लहर
इस दुर्घटना में उनका एक साथी युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय ग्रामीणों ने आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए बड़े अस्पताल रेफर कर दिया है। घायल युवक की पहचान गोलू कुमार के रूप में हुई है। उधर, घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। दो जवान बेटों की मौत की खबर ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!