Edited By Harman, Updated: 10 Mar, 2026 09:21 AM

Nishant Kumar News : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने कहा कि जनता दल (यूनाइटेड) में औपचारिक रूप से शामिल होने के बाद वह आगामी कुछ दिनों में राज्य के सभी 38 जिलों का दौरा करेंगे। निशांत ने अपनी मां मंजू सिन्हा की प्रतिमा पर...
Nishant Kumar News : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने कहा कि जनता दल (यूनाइटेड) में औपचारिक रूप से शामिल होने के बाद वह आगामी कुछ दिनों में राज्य के सभी 38 जिलों का दौरा करेंगे। निशांत ने अपनी मां मंजू सिन्हा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद संवाददाताओं से यह बात कही। मंजू सिन्हा की यह प्रतिमा राजधानी पटना के कंकड़बाग में उनके नाम पर बने एक पार्क में स्थापित है।
निशांत रविवार को जद(यू) में औपचारिक रूप से शामिल हुए थे। निशांत अपने पिता एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के बाद पार्टी में शामिल हुए हैं। निशांत ने संवाददाताओं से कहा, "मैं बिहार के 38 जिलों का दौरा करने की योजना बना रहा हूं। इस संबंध में जल्द ही अंतिम फैसला लिया जाएगा।"
इस अवसर पर उन्होंने अपनी मां को याद किया। उन्होंने कहा, "मैं यहां अपनी मां को श्रद्धांजलि देने आया हूं। वह भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका आशीर्वाद हमेशा बना रहेगा।" निशांत को संवाददाताओं ने जब बताया कि बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उनके जद(यू) में शामिल होने पर शुभकामनाएं दी हैं, तो इस पर निशांत ने कहा, "यह अच्छी बात है। मैं उसे स्वीकार करता हूं।"