Edited By Ramanjot, Updated: 17 May, 2025 09:07 AM

देशभर में इस साल वट सावित्री व्रत 26 मई 2025 को मनाया जाएगा। यह व्रत विवाहित महिलाओं के लिए बेहद खास होता है, जहां वे अपने पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए निर्जल व्रत रखती हैं।
Vat Savitri Mehndi Designs:बिहार समेत देशभर में इस साल वट सावित्री व्रत 26 मई 2025 को मनाया जाएगा। यह व्रत विवाहित महिलाओं के लिए बेहद खास होता है, जहां वे अपने पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए निर्जल व्रत रखती हैं। इस मौके पर महिलाएं सोलह श्रृंगार, खासतौर पर मेहंदी लगाना शुभ मानती हैं। अगर आप भी इस अवसर पर कुछ अलग और सुंदर मेहंदी डिजाइन की तलाश में हैं, तो यहां दिए गए आइडियाज आपके बहुत काम आ सकते हैं।
सिंपल और सोबर मेहंदी डिजाइन्स | Vat Savitri Mehndi Designs
अगर आप कम समय में सिंपल और सुंदर मेहंदी लगाना चाहती हैं, तो एक हाथ में कमल का फूल और उसके चारों ओर हल्के जाल और पत्तियों का डिजाइन बेहद आकर्षक लगेगा। दूसरे हाथ पर कलश, शहनाई और अन्य धार्मिक प्रतीकात्मक आकृतियों के साथ एक साइड बेल डिजाइन परफेक्ट रहेगा।
पहली बार रख रही हैं व्रत? तो लगाएं ये फुल हैंड डिजाइन | Mehndi Designs For Vat Savitri

अगर यह आपके विवाह के बाद पहला व्रत है, तो आप इस मौके को फुल हैंड थ्री डी मेहंदी डिजाइन से यादगार बना सकती हैं। इसमें मोर, कमल, हाथी और फूलों के साथ समृद्ध सांस्कृतिक डिजाइन को शामिल किया गया है, जो देखने में भव्य और ट्रेंडिंग है।
देवी-देवताओं वाली मेहंदी का ट्रेंड | Full Hand Mehndi Design

आजकल कलाई पर भगवान शिव-पार्वती या राधा-कृष्ण की आकृति वाली थीम बेस्ड थ्री डी मेहंदी डिजाइन्स बहुत पसंद की जा रही हैं। साथ में मोर और जाली डिजाइन इस थीम को और भी खास बनाते हैं।
जल्दी में हैं? तो लगाएं ये मिनिमलिस्ट मेहंदी | Easy Mehndi Design

अगर समय कम है और कुछ जल्दी व सिंपल लगाना है, तो हथेली पर गोल सर्कल के साथ उंगलियों और कलाई पर हल्के बेल पैटर्न वाली मेहंदी बेस्ट रहेगी। इसे घर पर खुद लगाना भी आसान है और यह देखने में स्टाइलिश भी लगती है।
