विजय कुमार सिन्हा ने मुख्यमंत्री पर साधा निशाना, कहा- CM नीतीश भ्रष्टाचारियों को दे रहे हैं संरक्षण

Edited By Khushi, Updated: 12 Jul, 2023 02:51 PM

vijay kumar sinha targeted the chief minister

नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने सदन से बाहर निकल कर बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा है। विजय सिन्हा ने कहा कि 78 विधायकों का विपक्ष और उसे बोलने नहीं दिया जा रहा है।

Patna: नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने सदन से बाहर निकल कर बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा है। विजय सिन्हा ने कहा कि 78 विधायकों का विपक्ष और उसे बोलने नहीं दिया जा रहा है।

"बिहार के अंदर तानाशाही नहीं चलेगी"
उन्होंने कहा कि विपक्ष सदन चलाना चाहती है, लेकिन आसन से भेदभाव किया जा रहा है। बिहार के अंदर घोर अराजकता है। विजय सिन्हा ने कहा कि 10 लाख नियुक्ति का क्या हुआ? शिक्षक अभ्यर्थी का मामला है। इसका समाधान क्यों नहीं हो रहा है? बिहार के अंदर तानाशाही नहीं चलेगी। लालू प्रसाद और नीतीश कुमार भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दे रहे हैं। आसान को दबाव में आपातकाल लाना है।

"कल से आंदोलन शुरू होगा... हम भ्रष्टाचार के मुद्दे पर समझौता नहीं करेंगे"
कल शिक्षकों को गिरफ्तार कर दबाव में लाया। आज कृषि सलाहकारों को पीटा गया। विजय सिन्हा ने कहा कि कल से आंदोलन शुरू होगा। हम भ्रष्टाचार के मुद्दे पर समझौता नहीं करेंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!