Bihar Politics: "BJP प्रदेश अध्यक्ष क्रेक हो गए हैं", सम्राट चौधरी को लेकर ये क्या कह गए उमेश कुशवाहा

Edited By Swati Sharma, Updated: 20 May, 2023 05:44 PM

what did umesh kushwaha say about samrat chaudhary

उमेश कुशवाहा ने कहा कि वह महत्वहीन लोग हैं, उनकी बातों को हम लोग नोटिस नहीं करते। वह क्रेक हैं, पागल हैं। उनके आलाकमान से मैं कहूंगा कि वह उनका इलाज कराएं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार बिहार के लिए,देश के लिए और विकास के लिए समर्पित है। बिहार में...

पटना(अभिषेक कुमार सिंह): जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा (Umesh Kushwaha) ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी (Samrat Chowdhary) क्रेक हो गए हैं, वह मानसिक रूप से विक्षिप्त हो चुके हैं।

PunjabKesari

"नीतीश बिहार, देश और विकास के लिए समर्पित है"
उमेश कुशवाहा ने कहा कि वह महत्वहीन लोग हैं, उनकी बातों को हम लोग नोटिस नहीं करते। वह क्रेक हैं, पागल हैं। उनके आलाकमान से मैं कहूंगा कि वह उनका इलाज कराएं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार बिहार के लिए,देश के लिए और विकास के लिए समर्पित है। बिहार में जितना काम किया है, वह किसी से छिपा नहीं है। भाजपा के कई मंत्री बिहार से हैं वो लोग बताएं उनके क्षेत्रों में कितना काम हुआ है। बिहार की तरक्की के लिए हमारे नेता दिन-रात समर्पित है। उनकी तरह हम लोग देश को जाति और धर्म के नाम पर नहीं बांट रहे। बाबा (धीरेंद्र शास्त्री) का कार्यक्रम हुआ हम लोगों ने कभी नहीं रोका। किसी के कार्यक्रम को हम लोग नहीं रोकते हैं।

PunjabKesari

वहीं बाबा मंच से हिंदू हिंदू करते हैं। हिंदू राष्ट्र की बात करते हैं। इस सवाल पर जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जनता पूरी बात समझ रही है और एक एक को 2024 में जवाब देगी, इसीलिए भाजपा हताशा में है।बता दें कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Pandit Dhirendra Krishna Shastri) को बिहार में इतना प्यार मिला कि वह खुद इसे स्वीकार करते हुए गए हैं। 13 से 17 मई तक नौबतपुर के तरेत पाली में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा का आयोजन हुआ था। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!