खेलने के दौरान हुआ विवाद तो दोस्तों ने कर दी किशोर की हत्या, शव को गंगा नदी में बहाया

Edited By Ramanjot, Updated: 15 Jul, 2022 02:45 PM

when there was a dispute while playing friends killed the teenager

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सारिमपुर निवासी मोहम्मद फैयाज के पुत्र रियाज खान को मंगलवार की दोपहर में उसके दोस्त ने अहिरौली घाट के गंगा किनारे तरबूज खिलाने के बहाने ले गए और गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद दोस्तों ने रियाज के शव को गंगा नदी में बहा...

बक्सरः बिहार में बक्सर जिले के औद्योगिक क्षेत्र में दो दोस्तों ने मिलकर एक किशोर की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या करने के बाद शव को गंगा नदी में बहा दिया गया। हालांकि, इस घटना में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर बाल गृह में भेज दिया गया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सारिमपुर निवासी मोहम्मद फैयाज के पुत्र रियाज खान को मंगलवार की दोपहर में उसके दोस्त ने अहिरौली घाट के गंगा किनारे तरबूज खिलाने के बहाने ले गए और गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद दोस्तों ने रियाज के शव को गंगा नदी में बहा दिया। जब शाम तक रियाज घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। जब रियाज के दोस्तों से पुलिस ने पूछताछ की तब उन्होंने स्वीकार किया कि रियाज की हत्या कर शव को गंगा में फेंक दिया है। दोस्तों ने पुलिस को बताया कि दिन में रियाज के साथ उनका विवाद हुआ था।

सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने शव की तलाशी शुरू की। इसी क्रम में सिमरी में गंगा किनारे रियाज का शव बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों दोस्तों को गिरफ्तार कर उन्हें बाल गृह में भेज दिया है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!