सारणः दो पक्षों के बीच हुए भूमि विवाद में महिला की हत्या, 7 अन्य घायल

Edited By Ramanjot, Updated: 16 Nov, 2020 01:10 PM

woman killed in land dispute in saran seven injured

बिहार में सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र में रविवार को भूमि विवाद में एक महिला की हत्या कर दी गई तथा सात अन्य घायल हो गए।

छपराः बिहार में सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र में रविवार को भूमि विवाद में एक महिला की हत्या कर दी गई तथा सात अन्य घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि लखनपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इसके बाद दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में दो महिला समेत आठ लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए ले जाया जा रहा था तभी रास्ते में बबन सहनी की पत्नी विमला देवी की मौत हो गई।

सूत्रों ने बताया कि सभी घायलों को ईलाज के लिए मशरक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया, जहां चिकित्सक की अनुपस्थिति के कारण अफरातफरी का माहौल बन गया। मामले की जानकारी के बाद चिकित्सक अस्पताल पहुंचे और सभी को सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इस बीच मशरक प्राथमिक स्वस्थ्य केन्द्र में उपचार नहीं होने से आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया। बाद में पुलिस के वरीय अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!