गैंगरेप के बाद महिला की हत्या कर गन्ने के खेत में फेंका शव, घटों तक सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस

Edited By Swati Sharma, Updated: 02 Dec, 2022 10:57 AM

woman murdered after gangrape body thrown in sugarcane field

जानकारी के मुताबिक, समस्तीपुर जिले के छौड़ाही ओपी क्षेत्र की निवासी होने के कारण छौड़ाही पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मृतका समस्तीपुर जिले के छौड़ाही थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली थी। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि महिला बीते 29 नवंबर को...

समस्तीपुरः बिहार के समस्तीपुर जिले में एक महिला का शव गन्ने के खेत में मिला। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं 15 घंटे से ज्यादा तक शव खेत में पड़ा रहा। बताया जा रहा है कि समस्तीपुर व बेगूसराय के बॉर्डर से सटे होने के कारण दोनों थानों की पुलिस उलझी रही।

गन्ने के खेत में मिला शव
जानकारी के मुताबिक, समस्तीपुर जिले के छौड़ाही ओपी क्षेत्र की निवासी होने के कारण छौड़ाही पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मृतका समस्तीपुर जिले के छौड़ाही थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली थी। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि महिला बीते 29 नवंबर को पशु चारा लेने के लिए गई हुई थी। इसी दौरान वह लापता हो गई। इसके बाद परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस में की थी। इसी बीच बीते गुरुवार को महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में गन्ने के खेत में मिला। शव मिलने के बाद समस्तीपुर और बेगूसराय के बॉर्डर से सटे होने के कारण दोनों थानों की पुलिस उलझी रही।

PunjabKesari

जांच में जुटी पुलिस
वहीं शव बरामद होने के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। गुस्साए लोगों ने खूब हंगामा किया। परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि गैंगरेप के बाद दरिंदों ने महिला की गला रेत कर हत्या कर दी। बता दें कि बेगूसराय एसपी योगेंद्र कुमार के निर्देश पर छौड़ाही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। फिलहाल अभी हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इसके अतिरिक्त पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!