Edited By Imran, Updated: 12 Mar, 2023 01:08 PM

बिहार के आरा जिले में गजब की प्रेम कहानी देखने को मिला है। यहां एक रॉन्ग नंबर की वजह से एक जोड़े का घर बस गया है। दरअसल, एक युवती को रॉन्ग नंबर से आए एक फोन के बाद पटना के युवक से प्यार हो गया। दोनों के बीच बातें होने लगी। दोनों का प्यार परवान चढ़ा...
आरा: बिहार के आरा जिले में गजब की प्रेम कहानी देखने को मिला है। यहां एक रॉन्ग नंबर की वजह से एक जोड़े का घर बस गया है। दरअसल, एक युवती को रॉन्ग नंबर से आए एक फोन के बाद पटना के युवक से प्यार हो गया। दोनों के बीच बातें होने लगी। दोनों का प्यार परवान चढ़ा तो लड़की घर छोड़कर भाग निकली और प्रेमी के साथ मंदिर में शादी रचा ली।
बता दें कि दोनों के बीच प्रेम कहानी की शुरुआत 13 नंबर 2021 से हुई। जानकारी के अनुसार, लड़की अपने पिता को फोन कर रही थी, इसी दौरान क्रॉस कॉल हो जाती है और कॉल पटना के गांधी मैदान थाना के शालिमपुर अहरा निवासी अभिमन्यु उर्फ मनू लग जाता है। धीरे -धीरे दोनों में बातें भी शुरू हो गई। दोनों की दोस्ती देखते ही देखते प्यार में बदल गई। इसके बाद घर से भाग कर दोनों ने शादी करने का निर्णय लिया। इधर, आनंद नगर निवासी मां ने बताया कि छह अगस्त 2022 को उनकी लड़की बिना किसी से कुछ बताए घर से भाग गई थी। इसके बाद पता चला कि आठ अगस्त 2022 को दोनों ने किसी मंदिर में शादी भी कर ली हैं। बाद में वह अपनी लड़की को समझा-बुझाकर अपने घर वापस लाई थी। पढ़ाई और कंप्यूटर कोर्स कराने के लिए बोलकर आरा लाई थी। हालांकि, लड़की पुनः अपने प्रेमी के घर पटना चली गई। लड़की की मां का आरोप है कि लड़के के घरवालों ने उसे अपने पास यह कहकर बुला लिया था कि कोर्स करने में एक साल लगेगा।
मां-बेटी के बीच हुआ तमाशा
इसी बीच शनिवार को आरा सदर अस्पताल परिसर में लड़की के स्वजन ने दोनों को पकड़ा, जिसके बाद हंगामा मच गया। लड़की अपने प्रेमी के लिए सरेआम अपनी मां से ही भिड़ गई। मां-बेटी के बीच इस तमाशे को देखने के लिए भीड़ जमा हो गई। बात मारपीट तक जा पहुंची। लड़की प्रेमी के साथ रहने पर अड़ी हुई थी और अपने घरवालों पर मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप लगा रही थी। वहां मौजूद लोग अजब प्रेम की गजब कहानी की चर्चा करते नहीं थक रहे थे। पूरा घटनाक्रम आरा टाउन थाना क्षेत्र के आनंद नगर और पटना गांधी मैदान थाना के शालिमपुर-अहरा से जुड़ा है। लड़की अपनी उम्र 18 साल और लड़का अपना उम्र 25 साल बता रहा है।