युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष का NDA पर निशाना, कहा- केवल घोषणाओं की सरकार बन कर रह गई मोदी सरकार

Edited By Ramanjot, Updated: 21 Nov, 2022 12:02 PM

youth rjd national president targets nda

बुलो मंडल ने रविवार को जिले के गौराडीह में पार्टी के एक दिवसीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राजग सरकार के द्वारा दो करोड़ नौकरी देने के बदले कर्मियों की छंटनी आरंभ कर दी गई। इससे देश में बेरोजगारी की समस्या गंभीर होती जा रही है। केन्द्र की कई...

भागलपुरः युवा राष्टीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने केंद्र में नरेन्द्र मोदी की अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार केवल घोषणाओं की सरकार बन कर रह गई है। 

"गंभीर मामलों को नजरंदाज कर रही केन्द्र सरकार" 
बुलो मंडल ने रविवार को जिले के गौराडीह में पार्टी के एक दिवसीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राजग सरकार के द्वारा दो करोड़ नौकरी देने के बदले कर्मियों की छंटनी आरंभ कर दी गई। इससे देश में बेरोजगारी की समस्या गंभीर होती जा रही है। केन्द्र की कई कल्याणकारी योजनाएं हवा हवाई रह गई है। देश में आरक्षण के साथ छेड़छाड़ किया जा रहा है लेकिन केन्द्र सरकार ऐसे गंभीर मामलों को नजरंदाज कर रही है। 

"14 वर्षों से कम उम्र के बच्चों से काम कराना अपराध" 
पूर्व सांसद ने कहा कि अधिकांश सरकारी संस्थानों के निजीकरण से काम करने वाले लोगों की परेशानी बढ़ते जा रही है। वहीं, डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस सरसों तेल एवं अन्य खाद्य पदार्थ के दाम आसमान छू रहे हैं और इससे आम लोग त्राहिमाम हैं। लेकिन राजग की सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। बिहार बाल श्रमिक आयोग के अध्यक्ष डॉ. चक्रपाणि हिमांशु ने कहा कि प्रदेश की महागठबंधन की सरकार हर क्षेत्रों में बेहतर काम कर रही है। खासकर, श्रम एवं रोजगार के क्षेत्र में कई योजनाएं चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 14 वर्षों से कम उम्र के बच्चों से काम कराना अपराध है। यह उम्र विद्यालय में पढ़ने की होती है। गांव-गांव जाकर जागरूकता अभियान चलाकर समाज के अंतिम व्यक्ति को समुचित व्यवस्था कर बच्चों को पाठशाला भेजने का काम करेंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!