हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के बाद अप्रैल 2027 में जश्न मनाएगी कांग्रेस : सुखविंदर सिंह सुक्खू

Edited By Kuldeep, Updated: 11 Dec, 2024 05:33 PM

bilaspur congress celebration

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ऐलान किया कि कांग्रेस प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के बाद अप्रैल 2027 में जश्न मनाएगी। दावा किया कि वर्ष 2032 तक प्रदेश को देश का सबसे समृद्ध राज्य बनाया जाएगा।

बिलासपुर (बंशीधर): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ऐलान किया कि कांग्रेस प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के बाद अप्रैल 2027 में जश्न मनाएगी। दावा किया कि वर्ष 2032 तक प्रदेश को देश का सबसे समृद्ध राज्य बनाया जाएगा। बिलासपुर के लुहणू मैदान स्थित हॉकी ग्राऊंड में सरकार के 2 वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह एक समारोह है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन के लिए कड़े कदम उठाने से पीछे नहीं रहेंगे और आम आदमी को राहत पहुंचाने का प्रयास करेंगे। आगामी बजट में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने का प्रावधान किया जाएगा। इसके लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने उन्हें उनसे बात करने को कहा है। केंद्र पर प्रदेश से सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश काे अभी तक प्राकृतिक आपदा का विशेष राहत पैकेज नहीं दिया गया है, जबकि केंद्र की टीमों ने प्राकृतिक आपदा का आकलन किया था। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्रदेश को संसाधनों को किसी को भी लूटने नहीं देगी।

इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सरकार के 2 वर्ष के कार्यकाल में किसी भी मंत्री पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा है। भाजपा नेताओं द्वारा बिजली सबसिडी को बंद करने और टॉयलेट टैक्स लगाए जाने के आरोपों पर कड़ा प्रहार किया तथा कहा कि अंबानी और बड़े होटलों की सबसिडी बंद की गई है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा पर चुटकी लेते हुए कहा वह अपने सभी विधायकों को 24 घंटे टाॅयलेट में बिठा लें और अगले महीने आने वाले बिल में देख लें कि टैक्स लगा है या नहीं।

वित्तीय अनुशासन के कारण 4 दिन देरी से दी पैंशन
मुख्यमंत्री ने कहा कि वित्तीय अनुशासन के कारण 4 दिन देरी से पैंशन दी थी। प्रदेश में किसी प्रकार का कोई वित्तीय संकट नहीं है। प्रदेश सरकार ने 2,200 करोड़ रुपए का राजस्व पहली बार प्राप्त किया है। उन्हाेंने भाजपा द्वारा किए जा रहे प्रदर्शनों पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा 5 गुटों में बंटी है तथा सभी अपनी-अपनी कुर्सी बचाने में लगे हैं। उन्होंने 2 वर्ष में विकास कार्यों के लिए केवल 9,000 करोड़ का कर्ज लिया है तथा 11,000 करोड़ रुपए वर्ष 1971 से लिए गए कर्ज का ब्याज चुकाने में दिए हैं। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर था। पुलिस भर्ती पेपर, अधीनस्थ चयन आयोग में नौकरियां बिकीं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के विरुद्ध की जा रही बयाबाजी पर कहा कि यदि राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री बनना होता तो वह कब के बन जाते। जिसकी माता ने प्रधानमंत्री का पद ठुकराया हो, उसके बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया, प्रदेश सह प्रभारी चेतन चौहान, विद्युत चौधरी व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह आदि मौजूद रहे।

 

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!