झारखंड में डेंगू से 11 साल के बच्चे की मौत, अब तक 10 लोगों की जा चुकी जान

Edited By Khushi, Updated: 14 Sep, 2023 05:31 PM

11 year old child dies due to dengue in jharkhand

झारखंड में डेंगू ने कहर बरपाया हुआ है। रोज मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। वहीं, पूर्वी सिंहभूम जिले में अब तक 10 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

जमशेदपुर: झारखंड में डेंगू ने कहर बरपाया हुआ है। रोज मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। वहीं, पूर्वी सिंहभूम जिले में अब तक 10 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

जानकारी के मुताबिक बीते बुधवार को टाटा मोटर्स अस्पताल में बारीडीह निवासी 11 वर्षीय छात्र की मौत हो गई है। हालांकि, मौत कैसे हुई इसकी जांच-पड़ताल अभी चल रही है। मामले में इलाज कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि बच्चा जमशेदपुर पब्लिक स्कूल में कक्षा सातवीं का छात्र था। बच्चे में डेंगू के कई लक्षण मौजूद थे, जिसके आधार पर उसका इलाज चल रहा था। बीते 3-4 दिनों से उसे बुखार सहित कुछ अन्‍य दिक्‍कतें भी थीं। बुधवार को उसकी तबीयत ज्यादा खराब हुई, तो अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद उसकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि जमशेदपुर व उसके आसपास के क्षेत्रों में अब तक कुल 10 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग के अनुसार डेंगू से अभी तक 5 मरीजों की ही मौत हुई है, जबकि 5 की एलीजा जांच नहीं हो सकी, जिसके कारण उन्हें संदिग्ध माना जा रहा है। वहीं, जिले में बुधवार को डेंगू के पांच नए मरीज मिले। इन सभी का इलाज शहर के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!