सर्पदंश से 25 वर्षीय युवती की दर्दनाक मौत: जलावन निकालने के दौरान हुआ हादसा, परिजनों में मचा कोहराम

Edited By Ramanjot, Updated: 24 Aug, 2026 04:46 PM

25 year old woman dies a painful death from snakebite

घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर गोमिया थाना पुलिस ने शव को अन्तपरीक्षण के लिए तेनुघाट अस्पताल भेज दिया है। घटना की जानकारी बीडीओ व सीओ को भी दी गई है।

बोकारो: झारखंड में बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड के तुलबुल पंचायत अंतर्गत बंदरलोरिया टोला में सर्पदंश से एक युवती की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान हरि प्रजापति की 25 वर्षीय पुत्री सुमन कुमारी के रूप में हुई है। 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि शनिवार शाम सुमन घर में खाना बनाने की तैयारी कर रही थी। चूल्हा जलाने के लिए जलावन निकालने के दौरान उसमें छिपे जहरीले सांप ने उसे डस लिया। परिजन आनन-फानन में उसे गोमिया सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर गोमिया थाना पुलिस ने शव को अन्तपरीक्षण के लिए तेनुघाट अस्पताल भेज दिया है। घटना की जानकारी बीडीओ व सीओ को भी दी गई है। 

गोमिया थाना प्रभारी प्रफुल्ल महतो ने बरसात के मौसम में विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस मौसम में सांप जलावन, झाड़ियों और घर के आसपास छिपे रहते हैं, इसलिए किसी भी सामान को उठाने से पहले जांच जरूर कर लें और सर्पदंश पर झाड़-फूंक के बजाय तुरंत अस्पताल पहुंचें। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!