मेले से लौट रही 14 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, 5 आरोपी गिरफ्तार

Edited By Ramanjot, Updated: 24 Oct, 2026 10:43 AM

14 year old minor girl gang r ped while returning from a fair

अधिकारी ने बताया कि बुधवार रात महागामा थाना क्षेत्र में यह वारदात हुई जब लड़की अपने दो पुरुष रिश्तेदार के साथ उर्जानगर इलाके में एक मेले से लौटकर अपनी एक अन्य रिश्तेदार के घर जा रही थी।

गोड्डा: झारखंड के गोड्डा जिले में 14 वर्षीय एक लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया जिसके बाद पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 

अधिकारी ने बताया कि बुधवार रात महागामा थाना क्षेत्र में यह वारदात हुई जब लड़की अपने दो पुरुष रिश्तेदार के साथ उर्जानगर इलाके में एक मेले से लौटकर अपनी एक अन्य रिश्तेदार के घर जा रही थी। महागामा थाने के प्रभारी अभिनव आनंद ने बताया कि जब तीनों जियाजोरी जंगल पहुंचे, तो छह लोगों ने उन्हें रोक लिया, पुरुषों की पिटाई की और उन्हें भागने पर मजबूर कर दिया तथा बारी-बारी से लड़की का दुष्कर्म किया। आनंद के अनुसार आरोपियों ने लड़की के गले से चांदी की चेन भी छीन ली। 

थाना प्रभारी के मुताबिक लड़की की मां ने बाद में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई तथा बीएनएस एवं पोक्सो कानून के तहत मामला दर्ज किया गया। आनंद ने कहा, '' हमने अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है और अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। पीड़िता की चिकित्सा जांच हो चुकी है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत स्थिर है।'' उन्होंने बताया कि पुलिस ने लड़की से छीनी गई चेन बरामद कर ली है और मामले की जांच चल रही है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!