Edited By Khushi, Updated: 13 Jan, 2023 03:31 PM

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में बीते गुरुवार को नक्सलियों द्वारा किए गए एक आईईडी विस्फोट में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 3 और कमांडो घायल हो गए।
चाईबासा: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में बीते गुरुवार को नक्सलियों द्वारा किए गए एक आईईडी विस्फोट में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 3 और कमांडो घायल हो गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जो 3 घायल कमांडो घायल हुए हैं उन्हें जिले के एक अस्पताल में ले जाया गया जहां उनकी हालत स्थिर है।
IED विस्फोट में 6 कमांडो हो गए थे घायल
पुलिस ने बताया कि बड़ी संख्या में नक्सलियों के एकत्र होने की गोपनीय सूचना पर बीते बुधवार को जंगल में तलाशी अभियान शुरू किया गया था। जल्द ही सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस ने बताया कि माओवादियों ने एक आईईडी विस्फोट किया था, जिसमें 6 कमांडो घायल हो गए थे।