गर्मी की छुट्टियों में कहीं घूमने का बना रहे हैं प्लान तो झारखंड की ये 3 जगहों पर जाएं, छुट्टी बन जाएगी यादगार

Edited By Khushi, Updated: 09 May, 2025 12:25 PM

if you are planning to travel somewhere during summer holidays

Summer holidays: अगले महीने यानी जून में बच्चों की गर्मी की छुट्टियां होने वाली है। इसके चलते माता-पिता बच्चों के साथ घूमने का प्लान बनाते हैं। झारखंड राज्य में हर साल गर्मी की छुट्टी बिताने हजारों-लाखों की संख्या में पर्यटक आते हैं। अगर आप भी यहां...

Summer holidays: अगले महीने यानी जून में बच्चों की गर्मी की छुट्टियां होने वाली है। इसके चलते माता-पिता बच्चों के साथ घूमने का प्लान बनाते हैं। झारखंड राज्य में हर साल गर्मी की छुट्टी बिताने हजारों-लाखों की संख्या में पर्यटक आते हैं। अगर आप भी यहां आना चाहते हैं तो ये खबर आपके के लिए हैं।

PunjabKesari

वैसे तो झारखंड में झरने, पहाड़, झील, नदियां, घाटियां है जो बेहद खूबसूरत है, लेकिन यहां 3 जगहें ऐसी है जो बेहद ही खूबसूरत है जिनमें हैं लातेहार जिले में स्थित नेतरहाट। नेतरहाट में अलग-अलग जगहों से लोग यहां आते हैं। नेतरहाट की वादियां छोटा नागपुर पठार में है। नेतरहाट छोटानागपुर की रानी नाम से भी मशहूर है। हिल स्टेशन के कारण यहां लोग गर्मी की छुट्टियां बिताने के लिए आते हैं। गर्मी की छुट्टियां बिताने के लिए यह जगह काफी अच्छी है। नेतरहाट चारों तरफ जंगल से घिरा रहता है। यहां का मौसम भी काफी सुहावना है। यहां सनराइज और सनसेट का भव्य नजारा देखने को मिलता है। लोग खासकर यही देखने आते हैं। यहां आकर अलग ही सुकून मिलता है। सैलानी यहां घाघरी और नैना जलप्रपात का भी दीदार कर सकते हैं।

PunjabKesari

दूसरी जगह है गिरिडीह जिले में स्थित पारसनाथ पहाड़। पारसनाथ पहाड़ एक प्रसिद्ध धार्मिक पर्यटन स्थल है, जो अपने धार्मिक महत्व और प्राकृतिक खूबसूरती के कारण मशहूर है। करीब 1350 मीटर ऊंची इस पहाड़ी को देखने हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक यहां पहुंचते हैं। ट्रेकिंग के जरिए लोग इतनी ऊंची पहाड़ी में चढ़ते हैं। यहां से पारसनाथ पहाड़ के चारों ओर काफी दूर तक फैले जंगल का नजारा काफी बेहतरीन दिखाई देता है।

PunjabKesari

तीसरी जगह हजारीबाग का एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल। यहां लोग चारों ओर फैली हरियाली, शांत झील के मनोरम दृश्य और ऊंचे खड़े पहाडों की खूबसूरती निहारने आते हैं। यहां हजारीबाग राष्ट्रीय उद्यान और हजारीबाग झील भी है। जो सभी को मनमोह लेती हैं। इसके अलावा झारखंड में कई आकर्षक पर्यटन स्थल भी हैं, जहां आप छुट्टियों में आनंद ले सकते हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!