झारखंड में करंट लगने से 4 लोगों की मौत, BJP सांसद ने की मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख देने की मांग

Edited By Diksha kanojia, Updated: 14 Jun, 2021 04:49 PM

4 people died due to electrocution in jharkhand

अधिकारी ने बताया कि यह हादसा उस समय हुआ जब पीड़ित बांध के नजदीक नहा रहे थे तभी उनपर हाई टेंशन तार टूटकर गिर गया। उन्होंने बताया कि मृतकों में एक 70 वर्षीय महिला और तीन नाबालिग लड़के शामिल हैं जिनकी उम्र आठ से 12 साल के बीच है। अधिकारी ने बताया कि...

 

रांचीः झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले स्थित पिपला क्षेत्र में हाई टेंशन बिजली के तार टूट कर गिरने और उसकी चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह हादसा उस समय हुआ जब पीड़ित बांध के नजदीक नहा रहे थे तभी उनपर हाई टेंशन तार टूटकर गिर गया। उन्होंने बताया कि मृतकों में एक 70 वर्षीय महिला और तीन नाबालिग लड़के शामिल हैं जिनकी उम्र आठ से 12 साल के बीच है। अधिकारी ने बताया कि चारों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

भाजपा सांसद विद्यृत बरन महतो ने प्रत्येक पीड़ित परिवार के लिए 10-10 हजार रुपए मुआवजे की घोषणा की है और राज्य सरकार से प्रत्येक परिवार को 10-10 लाख रुपए का मुआवजा देने की मांग की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!