बिरसा कृषि विश्वविद्यालय का 7वां दीक्षांत समारोह 2 फरवरी को, 1100 से अधिक लोगों को मिलेगी डिग्री

Edited By Khushi, Updated: 03 Feb, 2023 11:45 AM

7th convocation of birsa agricultural university on february 2

झारखंड में बिरसा कृषि विश्वविद्यालय रांची के 2 फरवरी को आयोजित सातवें दीक्षांत समारोह में कुल 1139 विद्यार्थी ग्रेजुएशन, मास्टर और पीएचडी की डिग्री प्राप्त करेंगे।

रांची: झारखंड में बिरसा कृषि विश्वविद्यालय रांची के 2 फरवरी को आयोजित सातवें दीक्षांत समारोह में कुल 1139 विद्यार्थी ग्रेजुएशन, मास्टर और पीएचडी की डिग्री प्राप्त करेंगे। विश्वविद्यालय में नवस्थापित सात कृषि, बागवानी, मात्स्यिकी, दुग्ध प्रौद्योगिकी और कृषि अभियंत्रण महाविद्यालयों के छात्र दीक्षांत समारोह में पहली बार भाग लेंगे। समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल रमेश बैस होंगे तथा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डॉ हिमांशु पाठक दीक्षांत भाषण देंगे।

24 छात्र-छात्रों को मिलेगा गोल्ड मेडल 
कुल 24 छात्र-छात्रों को गोल्ड मेडल मिलेगा, जिसमें 3 विद्यार्थियों को अपने सत्र में किसी भी पाठ्यक्रम में सर्वोच्च ओवरऑल ग्रेड पॉइंट एवरेज (ओजीपीए) हासिल करने के लिए चांसलर यूनिवर्सिटी गोल्ड मेडल प्रदान किया जायेगा। उनके नाम हैं- वर्ष 2019 के लिए स्वप्निल (8.976ओजीपीए), आनुवंशिकी एवं पौधा प्रजनन विभाग, रांची कृषि महाविद्यालय, वर्ष 2020 के लिए एम देवेंदर (8.928 ओजीपीए), कीट विज्ञान विभाग, रांची कृषि महाविद्यालय तथा वर्ष 2021 के लिए काजल कुमारी (9.056 ओजीपी), बी एफ एससी, मात्स्यिकी विज्ञान महाविद्यालय, गुमला कुल 26 छात्र-छात्रों को पीएच डी डिग्री तथा 226 को मास्टर्स डिग्री प्रदान की जाएगी। विभिन्न विषयों और संकायों में स्नातक डिग्री प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या 887 है। इस बीच बीएयू के कुलपति डॉ ओंकार नाथ सिंह ने आज संवाददाताओं से बातचीत में यह जानकारी दी।

मेले का थीम ‘कृषि आधुनिकीकरण द्वारा आय में वृद्धि' रखा गया है
कुलपति ने बताया कि कृषक समुदाय को कृषि, पशुपालन, वानिकी, जैव प्रौद्योगिकी, खाद्य प्रसंस्करण, मत्स्य पालन, डेयरी प्रौद्योगिकी, कृषि यंत्रीकरण आदि की नवीनतम तकनीकों से अवगत कराने के उद्देश्य से बिरसा कृषि विश्वविद्यालय द्वारा 3 से 5 फरवरी तक एक एग्रोटेक किसान मेला का आयोजन विश्वविद्यालय के कांके स्थित मुख्य प्रांगण में किया जा रहा है। मेला में राज्य के किसान, विकास पदाधिकारी, खाद, बीज, उर्वरक, कीटनाशक, कृषि यंत्र आदि के निर्माता-विक्रेता, बैंक, वित्तीय संस्थान, स्वयंसेवी संस्थायें और आईसीएआर के शोध संस्थान भाग लेंगे। विश्वविद्यालय की विभिन्न इकाइयों के अलावा प्रतिभागी संस्थाएं कुल 143 स्टालों पर अपनी प्रौद्योगिकी, सेवाओं और उत्पादों को प्रदर्शित करेंगी। इस वर्ष मेला का थीम ‘कृषि आधुनिकीकरण द्वारा आय में वृद्धि' रखा गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!