झारखंड का ये युवक 90 लाख की BMW कार से ढो रहा कचरा, वजह जान रह जाएंगे दंग

Edited By Nitika, Updated: 24 Nov, 2020 03:10 PM

a young man carrying garbage in a bmw car

अक्सर लोग अपने शौक के चलते महंगी से महंगी लग्जरी गाड़ियां खरीदते हैं। लेकिन क्या कभी किसी ने सुना है कि कोई अपनी लग्जरी कार से कचरा उठाए।

 

रांचीः अक्सर लोग अपने शौक के चलते महंगी से महंगी लग्जरी गाड़ियां खरीदते हैं। लेकिन क्या कभी किसी ने सुना है कि कोई अपनी लग्जरी कार से कचरा उठाए। जी हां, यह सच है... झारखंड का एक युवक 90 लाख की बीएमडब्ल्यू कार से अपने मुहल्ले का कचरा ढो रहा है। इसके पीछे का कारण जानकर सभी लोग हैरान रह गए।

मामला रांची जिले का है, जहां के कार मालिक प्रिंस श्रीवास्तव ने बताया कि उसने डेढ़ साल पहले 90 लाख की बीएमडब्ल्यू कार खरीदी थी। यह कार उसने पिता को गिफ्ट की थी, लेकिन मात्र डेढ़ साल में ही कार में खराबी होने लगी। जब वह सर्विस सेंटर गए तो उन्हें परेशान किया गया। इतना ही नहीं गाड़ी का पार्ट बदलने के नाम पर पैसे भी वसूले गए। एक साल से अधिक समय तक कार सर्विस सेंटर में रही। इसके बाद भी कार ठीक नहीं हुई।

वहीं प्रिंस श्रीवास्तव ने बताया कि इतनी महंगी कार देने के बाद भी वह अपने पिता को खुश नहीं कर पाए। उन्होंने कहा कि वह इस कार से इतने परेशान है कि गैराज से निकालने के लिए भी 8 लोगों को धक्का देने की जरूरत पड़ती है। इसलिए वह इस कार से कचरा उठवा रहे हैं। बता दें कि कार मालिक ने तंग आकर गाड़ी से कचरा उठाना शुरू कर दिया। साथ ही विरोध में इसका वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!