शराब पीकर टल्ली गुम रहा था युवक, लोगों ने समझ लिया बच्चा चोर, फिर जो हुआ...

Edited By Khushi, Updated: 11 Feb, 2026 02:04 PM

a young man was wandering around drunk people mistook him for a child thief an

Bokaro News: बोकारो के सिटी थाना क्षेत्र में बच्चा चोर की अफवाह के कारण एक युवक को भीड़ ने पीट दिया। पुलिस की समय पर कार्रवाई से युवक की जान बच गई। जांच में बच्चा चोरी का कोई मामला सामने नहीं आया है।

Bokaro News: बोकारो के सिटी थाना क्षेत्र में बच्चा चोर की अफवाह के कारण एक युवक को भीड़ ने पीट दिया। पुलिस की समय पर कार्रवाई से युवक की जान बच गई। जांच में बच्चा चोरी का कोई मामला सामने नहीं आया है।

लोगों ने बच्चा चोर समझ कर दी धुनाई
दरअसल, सिटी थाना क्षेत्र के बीएसएल एलएच स्ट्रीट-4 के पास बीते मंगलवार को बच्चा चोर होने के शक में एक युवक की लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को भीड़ से छुड़ाकर अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की और उसके परिजनों को बुलाकर उसे उनके हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार युवक दुदीबाग बंगालीपाड़ा का रहने वाला है। वह इलाके में घूम रहा था। स्थानीय लोगों को उस पर शक हुआ कि वह बच्चा चोर है। इसके बाद कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी। स्थिति बिगड़ती देख किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।

पुलिस जांच में बच्चा चोरी से जुड़ा कोई सबूत नहीं
बताया जा रहा है कि युवक शराब के नशे में था और कुछ बड़बड़ा रहा था। इसी वजह से लोगों ने उसे बच्चा चोर समझ लिया। हालांकि पुलिस जांच में बच्चा चोरी से जुड़ा कोई सबूत नहीं मिला। पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा है कि युवक का किसी बच्चा चोरी गिरोह से संबंध नहीं पाया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी अफवाह पर भरोसा न करें और कानून अपने हाथ में न लें। अगर कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!