Edited By Khushi, Updated: 09 Feb, 2026 11:08 AM

Bokaro News: स्टील सिटी बोकारो में महिलाओं से जुड़े अपराध के मामलों को लेकर पुलिस पहले से सतर्क है। इसी बीच एक 18 वर्षीय युवती की गुमशुदगी की सूचना से पुलिस की चिंता बढ़ गई। हालांकि, जांच के बाद मामला सामान्य निकला और युवती को सकुशल बरामद कर लिया...
Bokaro News: स्टील सिटी बोकारो में महिलाओं से जुड़े अपराध के मामलों को लेकर पुलिस पहले से सतर्क है। इसी बीच एक 18 वर्षीय युवती की गुमशुदगी की सूचना से पुलिस की चिंता बढ़ गई। हालांकि, जांच के बाद मामला सामान्य निकला और युवती को सकुशल बरामद कर लिया गया, जिससे पुलिस और परिजनों ने राहत की सांस ली।
18वां जन्मदिन पर घर से भाग गई युवती
मामला सेक्टर-12 थाना क्षेत्र का है। यहां निवासी गणेश चंद्र भट्टाचार्य ने अपनी 18 वर्षीय बेटी के लापता होने को लेकर थाने में सनहा दर्ज कराया था। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की और सभी संभावित पहलुओं से जांच की। कुछ ही समय बाद पुलिस ने युवती को सुरक्षित बरामद कर लिया। मामले की पुष्टि सिटी डीएसपी आलोक रंजन ने की। उन्होंने बताया कि परिजनों के आवेदन के आधार पर पुलिस टीम गठित की गई और त्वरित कार्रवाई करते हुए युवती को खोज लिया गया। पूछताछ के दौरान युवती ने बताया कि 6 फरवरी को उसका 18वां जन्मदिन था। उसे उम्मीद थी कि उसके माता-पिता जन्मदिन खास तरीके से मनाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं होने पर वह नाराज हो गई। इसी नाराजगी में 7 फरवरी को वह घर से बैग लेकर निकल गई।
पुलिस ने युवती को अपने संरक्षण में लेकर सुरक्षित बरामद किया
घर से निकलने के बाद युवती कुछ समय तक इधर-उधर भटकती रही और फिर अपने एक शिक्षक के पास पहुंच गई। शिक्षक ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तुरंत युवती के परिजनों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने युवती को अपने संरक्षण में लेकर सुरक्षित बरामद किया। सिटी डीएसपी आलोक रंजन ने बताया कि यह घटना किशोरावस्था में लिया गया भावनात्मक और बचपन भरा फैसला था। पुलिस ने युवती को समझाया और फिर उसे उसके माता-पिता के साथ घर भेज दिया गया।