30 जून को पूरे झारखंड में हूल दिवस मनाएगी आजसू पार्टी

Edited By Diksha kanojia, Updated: 28 Jun, 2022 12:31 PM

ajsu party will celebrate hool day across jharkhand on 30th june

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए आजसू पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत ने आज बताया कि अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ विद्रोह के प्रतीक हूल दिवस पर अमर शहीद सिदो-कान्हू, चांद-भैरव, फूलो-झानो व अन्य क्रांतिकारी सपूतों को पार्टी के पदाधिकारी,...

 

रांचीः आजसू पार्टी 30 जून को पूरे राज्य में हूल दिवस मनाएगी। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए आजसू पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत ने आज बताया कि अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ विद्रोह के प्रतीक हूल दिवस पर अमर शहीद सिदो-कान्हू, चांद-भैरव, फूलो-झानो व अन्य क्रांतिकारी सपूतों को पार्टी के पदाधिकारी, नेता, कार्यकर्ता एवं समर्थक श्रद्धांजलि देंगे।

कार्यक्रम को लेकर सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं। डॉ. भगत ने कहा कि आजसू पार्टी के पदाधिकारी एवं सभी अनुषंगी इकाईयों के पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के जिला एवं प्रखंड मुख्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर संताल विद्रोह के महानायकों के संघर्ष गाथा पर प्रकाश डालेंगे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!