बाबूलाल मरांडी एवं अर्जुन मुंडा ने रतन टाटा के निधन पर जताया शोक, कहा- "उन्होंने विनम्रता की अद्भुत मिसाल पेश की"

Edited By Harman, Updated: 10 Oct, 2024 04:22 PM

babulal marandi and arjun munda expressed grief over the death of ratan tata

बाबूलाल मरांडी एवं अर्जुन मुंडा ने रतन टाटा के निधन परगहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा प्रख्यात उद्योगपति एवं समाजसेवी का इस दुनिया से सदैव के लिए चले जाना उद्योग जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

रांची: पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने प्रख्यात उद्योगपति एवं समाजसेवी रतन टाटा के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। बाबूलाल मरांडी ने दु:ख एवं संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि रतन टाटा के निधन से पूरा देश मर्माहत है। रतन टाटा के निधन से देश की पूरी 140 करोड़ जनता व्याकुल है। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि रतन टाटा एक ऐसे उद्योगपति रहे जिन्होंने उद्योग जगत का देश की ओर से नेतृत्व किया।

साथ ही बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मैं व्यक्तिगत रूप से कह सकता हूं कि जब मैं मुख्यमंत्री था उस समय उनसे मुलाकात हुई थी और कई एक योजनाओं के बारे में हमने उनसे चर्चा की। वह इन योजनाओं काम करने को बिल्कुल तैयार थे लेकिन हम राज्य के मुख्यमंत्री नहीं रहे और काम वहीं पर लटक गया।

पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने रतन टाटा के निधन पर शोक प्रकट करते हुए सोशल मीडिया साइट 'एक्स' पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि "उन्होंने उद्योग जगत को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के साथ-साथ परोपकार और विनम्रता की अद्भुत मिसाल पेश की। रतन जी का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उनकी दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। ॐ शांति!"

पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने रतन टाटा के निधन पर जताया शोक
पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने रतन टाटा के निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि भारत के प्रख्यात उद्योगपति, 'पद्म विभूषण' रतन टाटा जी का निधन अत्यंत दुःखद है। वह एक असाधारण इंसान थे। उनका जाना उद्योग जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका सम्पूर्ण जीवन देश के औद्योगिक और सामाजिक विकास को समर्पित था। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिजनों और प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!