Edited By Harman, Updated: 19 May, 2025 11:14 AM

पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा विधायक चम्पई सोरेन ने कहा झारखंड प्रदेश में बांग्लादेश घुसपैठ और धर्म परिवर्तन तेज रफ्तार पकड़ रहा है।
Champai Soren News(आशुतोष सिन्हा): पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा विधायक चम्पई सोरेन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्यो में अवैध घुसपैठियों की जांच के लिए केंद्र सरकार द्वारा टास्क फोर्स का गठन किये जाने का स्वागत करते हुए कहा कि हमने कुछ महीने पहले अभियान शुरू किया अब केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को दिशा निर्देश दिया कि बांग्लादेशी घुसपैठियों को चिन्हित व पहचान करें इसके लिए टास्क फोर्स बनाना है। यह सभी राज्यों को दिया गया है। इसके लिए हम देश के प्रधानमंत्री और गृहमंत्री का आभार प्रगट करते है।
"पाकुड़ और साहेबगंज जिलों में 95% बांग्लादेशी घुसपैठिया"
पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा विधायक चम्पई सोरेन ने कहा झारखंड प्रदेश में बांग्लादेश घुसपैठ और धर्म परिवर्तन तेज रफ्तार पकड़ रहा है। यह सामने भी आने लगा हैं । पाकुड़ और साहेबगंज जिलों में 95% बांग्लादेशी घुसपैठिया मिलेगा। बोकारो , चतरा में भी कई फर्जी निकला जिनको अभी तक होल्डिंग सेंटर में नही रखा गया। राज्य सरकार तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं।
महिला सुरक्षा के मुद्दे को लेकर कही ये बात
वही बोकारो में एक वर्ग विशेष के द्वारा आदिवासी महिला से दुष्कर्म करने प्रयास और महिला द्वार शोर मचाने के बाद दुष्कर्मी की ग्रामीणों द्वारा पिटाई के दौरान हुए मौत के मामले पर कहा कि अपनी इज्जत बचाने के लिए आदिवासी महिला ने चिल्लाया इसके बाद महिला को बचाने के लिए लोग आये और दुष्कर्मी से हटा पाई हुई पर ये हत्या के लिए नही, जिसपर राज्य का एक मंत्री जाकर दुष्कर्मी के परिजन को मुआवजा दे रहा हैं राहुल गांधी की तरफ से एक लाख, मुख्यमन्त्री की तरफ से एक लाख और विभाग की तरफ से चार लाख , साथ ही आश्रितों को स्वास्थ्य विभाग में नौकरी का आश्वासन । उन्होंने पूछा कि क्या इस तरह के जघन्य काम करने वाले लोगों को सम्मान दीजिएगा तो एक आदिवासी महिला का सम्मान क्या बचेगा। क्या इसीलिए झारखंड को अलग किया गया था। महिला पर अत्याचार करने वालों को मुआवजा मिलता है वैसा मंशा रखने वालों का मनोबल बढ़ रहा है।
धर्मांतरण पर चंपाई सोरेन ने जताई चिंता
चंपई सोरेन ने आगे कहा कि अनुसूचित जनजाति अगर ईसाई धर्म अपनाते हैं तो रिजर्वेशन नही मिलना चाहिए। आंध्र प्रदेश में भी यह क्लियर कर दिया हैं। कोर्ट ने भी कहा कि आपने ईसाई धर्म अपना लिया हैं तो आपका रिजर्वेशन का हक नही मिलेगा । इसी तरह झारखंड में भी कई लोगों ने ईसाई धर्म अपना लिया उनका भी रिजर्वेशन समाप्त कर देना चाहिए। देश में लोग कोई भी धर्म अपनाए इसमें कोई रोक-टोक नहीं है।झारखंड जिस उद्देश्य से झारखंड बनाया गया उस उद्देश्य से यह झारखंड सरकार भटक गया है। इसके लिए 30 जून से बड़ा आंदोलन करने जा रहे हैं। झारखंड को बचाना है आदिवासियों को जगाना है अपना अस्तित्व बचाना हैं।
"1961 में कांग्रेस पार्टी ने सरना धर्म को खत्म किया"
सरना धर्म कोड को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा 26 जून से किये जाने वाले प्रदर्शन को लेकर चम्पई सोरेन ने कहा कि हम यह सुनकर आश्चर्यचकित है। कांग्रेस पार्टी को यह बोलने का हक नहीं है। 1961 में कांग्रेस पार्टी ने सरना धर्म को खत्म किया। सबसे पहले कांग्रेस के नेताओं को माफ़ी माननी चाहिए। चाहे राहुल गांधी हो या मल्लिकार्जुन खड़गे आदिवासियों इस स्थिति लिए कांग्रेस जिम्मेदार है।