CM हेमंत ने झारखंड वासियों को दी करमा पर्व की बधाई, लोगों की खुशहाली के लिए की कामना

Edited By Harman, Updated: 14 Sep, 2024 12:15 PM

cm hemant congratulated the people of jharkhand on karma festival

करमा पर्व के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड वासियों को बधाई दी है। सीएम हेमंत ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि प्रकृति पूजा करम पर्व के पावन अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार!

रांची: करमा पर्व के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड वासियों को बधाई दी है। सीएम हेमंत ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि प्रकृति पूजा करम पर्व के पावन अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार! 

"पर्व हमारी समृद्ध संस्कृति और सभ्यता का प्रतीक"
सीएम हेमंत ने कहा कि प्रकृति के साथ मानव जीवन की एकरूपता और भाई-बहन के अटूट स्नेह एवं सम्मान को दर्शाता है। यह पावन पर्व हमारी समृद्ध संस्कृति और सभ्यता का प्रतीक है। यह पर्व आप सभी के जीवन में खुशियां लाए, आप सभी स्वस्थ, सुखी और समृद्ध रहें, यही कामना करता हूं। जय जोहार! करम जोहार!

 

बहनें अपनी भाईयों की लंबी उम्र के लिए रखती व्रत 
बता दें कि प्रकृति करमा पर्व भाद्र मास की एकादशी तिथि को मनाया जाता है। इस बार करमा पूजा आज यानी 14 सितंबर को की जाएगी। इस अवसर पर आदिवासी करमा पेड़ की पूजा करते हैं और प्रकृति मां से प्रार्थना करते हैं कि खरीफ सीजन के बाद समृद्ध फसल सुनिश्चित हो। इसके अलावा बहनें इस अवसर पर अपने भाइयों की सलामती के लिए प्रार्थना करती हैं। साथ ही बहनें अपनी भाईयों की लंबी उम्र के लिए व्रत करती हैं।

 

 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!